विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: नाम शबाना के सेट पर ऐसे चली अक्षय-अनुपम की दबंगई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 09 Mar 2017 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2017 03:36 PM (IST)

अनुपम खेर बताते हैं कि उन्होंने और अक्षय ने मिल कर नीरज को 100 के लगभग सुझाव दे डाले। एक ...और पढ़ें

Exclusive: नाम शबाना के सेट पर ऐसे चली अक्षय-अनुपम की दबंगई
Exclusive: नाम शबाना के सेट पर ऐसे चली अक्षय-अनुपम की दबंगई

मुंबई। अक्षय कुमार को शूटिंग के दौरान अपने टीम मेंबर्स के साथ प्रैंक्स करने का उस्ताद माना जाता है और सोचिए अगर उनके साथ अनुपम खेर भी शामिल हो जाएं तो कैसा हो। ऐसा ही कुछ हुआ था 'नाम शबाना' के सेट पर नीरज पांडे के साथ।

फिल्म 'नाम शबाना' को नीरज पांडे प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिन्होंने अक्षय कुमार की स्पेशल 26 और बेबी को डायरेक्ट किया था। बताते हैं कि नाम शबाना की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और अनुपम खेर मिलकर नीरज की खूब खिंचाई करते थे। ये बात अनुपम खेर ने जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में बताई है। चूंकि नाम शबाना , बेबी की कहानी से जुड़े किरदार का हिस्सा है इसलिए फिल्म में बेबी में काम कर चुके अक्षय और अनुपम भी हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान माहौल को हल्का फुल्का बनाने के लिए अक्षय कुमार और अनुपम खेर ने एक तरीका ईजाद किया था। अक्षय कुमार और अनुपम खेर मिलकर फिल्म के सेट पर नीरज पांडे को हमेशा ये कहते कि स्क्रिप्ट बदल दो। अनुपम खेर बताते हैं कि उन्होंने और अक्षय ने मिल कर नीरज को 100 के लगभग सुझाव दे डाले। एक या दो को छोड़ कर वो ऐसे सुझाव थे जिन्हें नीरज हर बार रिजेक्ट कर देते। उन्हें पता भी नहीं था कि उनकी खिंचाई हो रही है।

Exclusive: जब हर समय तापसी पन्नू को होता था महसूस - मैं हूं जासूस 

अनुपम ने इस मौके पर नीरज से जुड़ा एक और किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि फिल्म ' अ वेडनेस डे' की स्क्रिप्ट उन्हें नीरज पांडे ने किसी के हाथों भिजवा दी थी। इतना ही नहीं, इसके बाद नीरज ने यह भी कहा कि मेरे पास आपको देने के लिए सिर्फ एक तिहाई पैसे है। अनुपम ने वो स्क्रिप्ट प्लेन में पढ़ी। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद अनुपम भगवान से प्लेन लैंड होने तक प्रार्थना करते रहे कि नीरज पांडे का अनुपम को इस फिल्म में कास्ट करने का मूड बदल ना जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।