विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रुस्तम' से फुर्सत पाकर अब इन मैडम को प्रमोट कर रहे हैं अक्षय कुमार!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Thu, 18 Aug 2016 06:43 PM (IST)

अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है, और अब उनकी खुशी डबल हो गई है।

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी फिल्म रुस्तम को कामयाबी की ऊंचाइयों पर पहुंचाने के बाद अब अक्षय कुमार का ध्यान अपनी बेटर हाफ ट्विंकल खन्ना की तरफ गया है। अक्षय ट्विंकल की बुक को प्रमोट कर रहे हैं।

ट्विंकल खन्ना की बुक मिसेज फनीबोंस पिछले साल रिलीज हुई थी, और तब से ये किताब काफी पढ़ी जा रही है। मिसेज फनीबोंस कॉमिक जॉनर की बुक है, जिसमें ट्विंकल का मजाकिया रुप सामने आया है। बुक पब्लिशर की ओर से ये जानकारी दी गई है, कि इसकी 1 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। बीवी की इस उपलब्धि को अक्षय ने ट्वीट किया है। साथ ही मजाक भी किया है। उन्होंने लिखा है- "2015 की सबसे ज्यादा बिकने वाली महिला लेखक और डेब्यू लेखक को बधाई। वक्त आ गया है कि मैं घर पर चुप रहूं।"

बिस्तर पर चढ़कर किस खुशी में रैप गा रहे हैं अक्षय कुमार, देखें वीडियो

बड़ी मजेदार है अजय देवगन और काजोल के बीच हुई नोकझोंक