विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धार्थ ने इस नेक काम के लिए की अक्षय की जमकर तारीफ

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 06 Aug 2015 06:06 PM (IST)

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रदर्स" को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्‍म में उनके साथ लीड रोल में अक्षय कुमार हैं और वह उनसे बहुत ही प्रभावित हैं। उन्‍होंने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा है कि वह निजी जिंदगी में भी अच्‍छा काम कर रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रदर्स" को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अक्षय कुमार हैं और वह उनसे बहुत ही प्रभावित हैं। उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा है कि वह निजी जिंदगी में भी अच्छा काम कर रहे हैं।

जैकलीन ने अर्जुन के साथ रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

दरअसल, अक्षय ने एक मार्शल आर्ट स्कूल लॉन्च किया है और वहां पर वो महिलाओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे रहे हैं। सिद्धार्थ ने कहा, 'मैं उस काम से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं, जो अक्षय कर रहे हैं। समाज के लिए यह बढ़िया काम है। विशेषकर महिलाओं के लिए।'

जैकी श्रॉफ ने इस उम्र में माधुरी को लेकर जताई ये ख्वाहिश

सिद्धार्थ के मुताबिक, 'अक्षय बहुत अच्छा मार्शल आर्ट जानते हैं। वो ही महिलाओं को सीखा रहे हैं। अब से जो भी लड़कियों से पंगा करेगा लड़कियां उन्हें किक दे सकेंगी। हम जल्द ही ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट देने के लिए इकट्ठा भी होंगे।'

'पार्टी सॉन्ग' में इरफान का मजाक उड़ाना भी अक्षय को लगा अच्छा

आपको बता दें कि सिद्धार्थ और अक्षय की फिल्म 'ब्रदर्स' 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसमें दोनों ऐसे भाई बने हैं, जो किसी वजह से एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। इस फिल्म जैकलिन फर्नांडिस और जैकी श्रॉफ ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही काफी हिट हो चुका है।