विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय, श्रुति नजर आए ऑटो रिक्शा में, वायरल हुई फोटो

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 22 Apr 2015 11:24 AM (IST)

अक्षय कुमार स्‍टारर फिल्म 'गब्बर इज बैक' का प्रमोशन जोरों पर है। अक्षय पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी हरकतों से यह फिल्म चर्चा में आए। पिछले दिनों उन्होंने जनता के बीच चंडीगढ़ में भांगड़ा किया तो अब ऑटो रिक्शा की सवारी की है।

News Article Hero Image

मुंबई। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गब्बर इज बैक' का प्रमोशन जोरों पर है। अक्षय पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी हरकतों से यह फिल्म चर्चा में आए। पिछले दिनों उन्होंने जनता के बीच चंडीगढ़ में भांगड़ा किया तो अब ऑटो रिक्शा की सवारी की है।

ऑटो रिक्शा में उनके साथ श्रुति हासन भी थीं। दोनों ही अपनी फिल्म के लिए एक इंटरव्यू दे रहे थे। ऑटो रिक्शा में इंटरव्यू देने का राज शायद फिल्म देखने के बाद ही पता चले, लेकिन अभी तो उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल है।

देखिए, शाहिद की होने वाली बीवी की साड़ी में कुछ तस्वीरें हुईं वायरल

'गब्बर इज बैक' को बेहद ही अनूठे ढंग से प्रचारित करने की कोशिश की जा रही है। जब फिल्म का टीजर जारी हुआ था, तभी से इसका प्रचार चर्चा में है।

संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में करीना कपूर के पास भी एक छोट-सा रोल है। हाल ही में उनका और अक्षय कुमार का एक रोमांटिक गाना भी जारी किया गया है। फिल्म को अगले महीने रिलीज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 'किस...' के चक्कर में इस एक्ट्रेस के पैरों में आई मोच!