यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब जोधपुर एयरपोर्ट पर भीड़ ने घेर लिया अक्षय कुमार को
'सिंह इज ब्लिंग' के बाद अब अक्षय कुमार 'एयरलिफ्ट' को लेकर सुर्खियों में हैं। शूटिंग के लिए जब वो जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां का नजारा देखने लायक था। अपने हीरो की एक झलक पाने को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ऐसे में अक्षय ने भी अपने फैंस को निराश

मुंबई। 'सिंह इज ब्लिंग' के बाद अब अक्षय कुमार 'एयरलिफ्ट' को लेकर सुर्खियों में हैं। शूटिंग के लिए जब वो जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां का नजारा देखने लायक था। अपने हीरो की एक झलक पाने को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ऐसे में अक्षय ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्हें बहुत लोगों से हाथ मिलाना पड़ा।
सलमान का धमाका जारी, 'प्रेम रतन धन पायो' का कलेक्शन इतने करोड़ पार
अक्षय की पिछली कॉमेडी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही थी। उनकी अगली फिल्म 'एयरलिफ्ट' भी काफी रोमांचक लग रही है। राजस्थान में शूटिंग में व्यस्त अक्षय ने मंगलवार को इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था और बुधवार को इसका टीजर भी रिलीज हो गया। यह फिल्म 1990-91 में इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत से भारतीय को निकालने की दास्तां पर आधारित है।
देखिए, अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' का बेहतरीन टीजर
इसमें अक्षय ने एक नामी शख्स रंजीत कटियाल का किरदार निभाया है। पूरी फिल्म में बताया गया है कि कुवैत जैसे खाड़ी देखें में रहने वाले हिंदुस्तानी अपने देश को भुला चुके हैं। मगर जब उन पर सबसे बड़ा संकट आता है, तो वही देश उनकी सबसे बड़ी उम्मीद होता है। इस फिल्म के निर्देशक राजा कृष्णा मेनन हैं और यह फिल्म 22 जनवरी 2016 को रिलीज हो होगी। इसमें 'द लंचबॉक्स' की हीरोइन निम्रत कौर भी अहम भूमिका में हैं।

