यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Exclusive: रजनीकांत के बारे में अक्षय कुमार ने कही ये बड़ी बात
अक्षय का कहना है कि यह रजनीकांत का बड़प्पन है कि उन्होंने ऐसा कहा कि फिल्म में मैं ही मैं हूं। लेकिन दरअसल रोबोट उनकी ही फिल्म है।

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अक्षय कुमार इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हैं कि उनकी फिल्म 2.0 का टीजर जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। इस बार वो दो सुपरस्टार्स के साथ काम करने जा रहे हैं।
एक तो सलमान खान, जिन्हें वे खुद से बहुत बड़ा सुपरस्टार मानते हैं। उनका मानना है कि सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म में लेकर उनकी जिम्मेदारी बढ़ा दी है। साथ ही वे खुश हैं कि उन्हें रजनीकांत जैसे सुपरस्टार के साथ भी काम करने का मौक़ा मिल रहा है। रजनीकांत के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए अक्षय बताते हैं कि रजनीकांत को उन्होंने सबसे पहले अपनी जिंदगी में मुम्बई के एक होटल में देखा था और दूर से ही देखा था। कभी जाकर सामने से हाय हैल्लो नहीं किया था। लिहाज था। नर्वस हो जाता था। इसलिए फिल्म के शुरू होने से पहले वे रजनीकांत से कभी भी नहीं मिले।
इसे भी पढ़ें- बीरबल हैं अक्षय कुमार, झट से सुलझा देते हैं पहेली
अक्षय बताते हैं कि जब फिल्म के सिलसिले में वे उनसे पहली बार मिले थे, तो अलग ही माहौल था। बकौल अक्षय, 'मैं उनसे सहमा हुआ था कि वह इतने बड़े सुपरस्टार हैं। लेकिन उन्होंने मेरी पूरी हिचक खत्म कर दी थी। दोस्तों की तरह मिल कर।'
इसे भी पढ़ें- सरकार 3 में मनोज बाजपेयी का ये कारनामा जानकर रह जाएंगे दंग
अक्षय का कहना है कि यह रजनीकांत का बड़प्पन है कि उन्होंने ऐसा कहा कि फिल्म में मैं ही मैं हूं। लेकिन दरअसल रोबोट उनकी ही फिल्म है। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। खासतौर से यह कि डिसिप्लिन के साथ साथ एक एक्टर का हंबल होना कितना जरुरी है।

