विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये किसके पीछे छुप रहे हैं अक्षय कुमार, कहा- असली हीरो मैं नहीं ये हैं

By Hirendra JEdited By:
Updated: Fri, 31 Mar 2017 09:29 AM (IST)

खिलाड़ी कुमार ने यह भी गुज़ारिश कि है कि हम सब अपने भीतर के हीरो की तलाश करें।

ये किसके पीछे छुप रहे हैं अक्षय कुमार, कहा- असली हीरो मैं नहीं ये हैं
ये किसके पीछे छुप रहे हैं अक्षय कुमार, कहा- असली हीरो मैं नहीं ये हैं

मुंबई। आज (शुक्रवार) को फ़िल्म 'नाम शबाना' रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में शबाना का किरदार तापसी पन्नू निभा रही हैं। फ़िल्म में उनका किरदार काफी दमदार है। इसलिए आज सुबह-सुबह ही अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बता दिया कि आज के दिन वो तापसी पन्नू यानि शबाना के पीछे खड़े हैं।

इस ट्वीट में खिलाड़ी कुमार ने यह भी गुज़ारिश कि है कि हम सब अपने भीतर के हीरो की तलाश करें। आइये देखते हैं यह तस्वीर जो अक्षय ने शेयर की है-

इसे भी पढ़ें: फिल्‍म रिव्‍यू: दमदार एक्‍शन 'नाम शबाना' (तीन स्‍टार)

लेखक नीरज पांडेय और निर्देशक शिवम नायर की इस एक्शन फ़िल्म में लीड रोल में एक एक्ट्रेस (तापसी पन्नू) के होने की वजह से फ़िल्म अलग सी हो गई है। तापसी पन्‍नू इस भूमिका में प्रभावित करती हैं। गौरतलब है कि फ़िल्म में अक्षय कुमार केमियो की भूमिका में हैं। फ़िल्म में तापसी पन्नू के अलावा मनोज बाजपेयी, पृथ्वीराज सुकुमारन और अनुपम खेर अहम किरदार निभा रहे हैं।