Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अक्षय कुमार की एक दिन की फीस जान उड़ जाएंगे होश

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Wed, 08 Jun 2016 08:03 PM (IST)

    'एयरलिफ्ट' के बाद अक्षय कुमार की आई फिल्‍म 'हाउसफुल 3' भी हाउसवफुल ही जा रही है। ऐसे में 'जॉली एलएलबी 2' के लिए उनकी एक दिन की फीस जानकर वाकई में आपके ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। अक्षय कुमार हमेशा से ऐसे अभिनेता में शुमार रहे हैं, जिनका नंबर वन की दौड़ से कभी कोई वास्ता नहीं रहा। बस उन्हें अपने काम से मतलब रहा और दर्शक उन्हें ऐसे ही हाथों-हाथ लेते रहे। अब जो चर्चा है, उनकी फीस को लेकर। खबर है कि 'जॉली एलएलबी' के सीक्वल में अक्षय मुख्य भूमिका निभाएंगे और इस फिल्म के लिए उनकी एक दिन की फीस इतनी ज्यादा है कि आपको एक पल को यकीन नहीं होगा।

    मुश्किल में फंसीं बिपाशा, करण से शादी के बाद हुआ ये हाल

    सबसे पहले तो आपको यह हैरान करने वाला लगेगा कि 'जॉली एलएलबी 2' का पूरा बजट 62 करोड़ रुपए का है, जिसमें अक्षय को फीस के तौर पर 42 करोड़ रुपए दे दिया जाएगा और चूंकि इस फिल्म के लिए वो 42 दिन शूटिंग करेंगे तो इस लिहाज से यही हुआ कि अक्षय एक दिन की फीस एक करोड़ रुपए लेंगे। अक्षय के बारे में कहा जाता है कि वो अपनी हिट और फ्लॉप फिल्मों को देखते हुए अपनी कीमत तय करते हैं। फिलहाल उनकी पिछली फिल्म 'एयरलिफ्ट हिट रही थी और इस शुक्रवार ही रिलीज हुई 'हाउसफुल 3' भी बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन के भीतर 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही है।

    VIDEO : क्या आपने देखा 'नागिन' के आने वाले नए सीजन का प्रोमो?

    अब मिली जानकारी के मुताबिक, सुभाष कपूर निर्देशित 'जॉली एलएलबी 2' की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। 'जॉली एलएलबी' में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि उनकी हीरोइन के रोल में अमृता राव नजर आई थीं। फिलहाल 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय के अलावा किसी भी कलाकार का नाम तय नहीं हुआ है, मगर हीरोइन के रोल के लिए सोनाक्षी कपूर का नाम सामने आया है।

    राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी भी हैं प्रेग्नेंट, दिखाया बेबी बंप

    खबरें और भी