विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार ने खोला अगर ये राज़, तो एग्रीमेंट कैंसिल कर देंगे सलमान ख़ान

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 11:54 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 12:28 PM (IST)

अक्षय की फ़िल्म जॉली एलएलबी 2 रिलीज़ के लिए तैयार है। फ़िल्म में हुमा कुरैशी पहली बार उनके साथ फ़ीमेल लीड रोल में हैं।

अक्षय कुमार ने खोला अगर ये राज़, तो एग्रीमेंट कैंसिल कर देंगे सलमान ख़ान
अक्षय कुमार ने खोला अगर ये राज़, तो एग्रीमेंट कैंसिल कर देंगे सलमान ख़ान

मुंबई। सलमान ख़ान और करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फ़िल्म में अक्षय कुमार लीड रोल निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये फ़िल्म बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित है, मगर जब अक्षय से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया।

सलमान ख़ान के प्रोडक्शन में अक्षय स्टारर फ़िल्म का जब से एलान हुआ है, बॉलीवुड में इसको लेकर काफी स्पेक्यूलेशंस हैं। ख़ासकर इसकी कहानी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। ख़बरें आई थीं कि ये फ़िल्म मशहूर बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित है और अक्षय सिख जवान के रोल में दिखाई देंगे। पीटीआई से हुई बातचीत में अक्षय ने इस पर कहा- ''अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। अभी काम चल रहा है। अगर मैं कुछ कहता हूं तो मेरा एग्रीमेंट कैंसिल हो जाएगा। अक्षय ने बताया कि फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी कुछ वक़्त है।''

इसे भी पढ़ें- बैक टू बैक दो फ्लॉप के बाद श्रद्धा कपूर ने किया ये फ़ैसला

बताते चलें कि अजय देवगन और राजकुमार संतोषी भी इसी सब्जेक्ट पर फ़िल्म बना रहे हैं। अजय ने इस फ़िल्म का टाइटल संस ऑफ़ सरदार रखा है और वो ख़ुद लीड रोल निभाने वाले हैं। वहीं संतोषी की फ़िल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं। कुछ दिन पहले ख़बर आई थी कि अजय ने सलमान को एक लेटर लिखकर इस सब्जेक्ट पर फ़िल्म ना बनाने की गुज़ारिश की थी।

इसे भी पढ़ें- कायमाबी के जश्न में रईस का ड्राई डे, नहीं छलकेंगे जाम

जोधपुर में अपनी पेशी के दौरान सलमान ख़ान अजय देवगन से मिलने उनकी फ़िल्म बादशाहो के सेट पर भी गए थे। अक्षय ने तो बैटल ऑफ़ सारागढ़ी का सस्पेंस और बढ़ा दिया है। इस सस्पेंस के ख़त्म होने का इंतजार रहेगा, वर्ना आप लोग बैटल ऑफ़ सारागढ़ी को तीन बार पर्दे पर देखने के लिए तैयार रहिए। अक्षय की फ़िल्म जॉली एलएलबी 2 रिलीज़ के लिए तैयार है। फ़िल्म में हुमा कुरैशी पहली बार उनके साथ फ़ीमेल लीड रोल में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।