विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Toilet का Trailer आ गया, देखिये और मानिये इनकी बात

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 11 Jun 2017 06:28 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 11 Jun 2017 08:37 PM (GMT+05:30)

इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार पिछले दिनों काफी एक्टिव रहे हैं। उन्होंने पीएम से मिल कर इस फिल्म की ...और पढ़ें

Toilet का Trailer आ गया, देखिये और मानिये इनकी बात
Toilet का Trailer आ गया, देखिये और मानिये इनकी बात

मुंबई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में अक्षय कुमार ने बड़े परदे पर अपनी अलग मुहीम छेड़ दी है। रविवार को इसका श्री गणेश हो गया जब उनकी फिल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा का ट्रेलर जारी कर दिया गया।

श्री नारायण सिंह निर्देशित टॉयलेट एक प्रेम कथा के पिछले एक हफ्ते से लगातार पोस्टर जारी किये जा रहे थे जिसमें लोटा पार्टी से लेकर नेचर के जरिये लोगों में एक सन्देश देने की कोशिश की गई कि देश में खुले में शौच करने की मजबूरी और आदत को ख़त्म करने की जरुरत है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर आज भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे चैम्पियंस ट्रॉफी के अहम् मुकाबले के दौरान रिलीज़ किया गया। अक्षय कुमार की ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ होगी।पहले उस दिन शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म भी आने वाली थी लेकिन हाल ही में शाहरुख़ की फिल्म का नाम जब हैरी मेट सेजल घोषित करने के साथ रिलीज़ डेट भी एक हफ्ते पहले कर ली गई। 

बीबी पास चाहिए तो घर में संडास ( शौचालय ) चाहिए के आह्वान के साथ अक्षय ने ये मुहीम छेड़ी है। फिल्म में अनुपम खेर और सुधीर पांडे भी अहम् रोल में हैं।

यह भी पढ़ें:ऐश के दक्षिण धमाके: रजनीकांत और चिरंजीवी के साथ कर सकती हैं फिल्म 

फिल्म का ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं -

इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार पिछले दिनों काफी एक्टिव रहे हैं। उन्होंने पीएम से मिल कर इस फिल्म की जानकारी दी थी। सेंसर बोर्ड के प्रमुख पहलाज निहलानी ने भी ट्रेलर की तारीफ़ करते हुए इसे टैक्स फ्री किये जाने के वकालत की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।