विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए अक्षय कुमार की फिल्‍म 'एयरलिफ्ट' का पहला पोस्‍टर जारी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 17 Nov 2015 04:30 PM (IST)

'सिंह इज ब्लिंग' के बाद अक्षय कुमार की अगली फिल्‍म 'एयरलिफ्ट' है, जिसका उन्‍होंने पहला पोस्‍टर अपने ट्विटर पेज पर जारी कर दिया है। इस फिल्‍म में वो 'द लंचबॉक्‍स' की हीरोइन निम्रत कौर के साथ स्‍क्रीन शेयर करते आएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'सिंह इज ब्लिंग' के बाद अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'एयरलिफ्ट' है, जिसका उन्होंने पहला पोस्टर अपने ट्विटर पेज पर जारी कर दिया है। इस फिल्म में वो 'द लंचबॉक्स' की हीरोइन निम्रत कौर के साथ स्क्रीन शेयर करते आएंगे। अक्षय ने इस पोस्टर के साथ ही यह भी खुलासा किया है कि इसका पहला टीजर बुधवार को रिलीज होने वाला है।

उनकी यह फिल्म अगले साल 22 जनवरी को रिलीज होने वाली है। अक्षय ने अपने इस ट्वीट में फैंस को यह डेट याद रखने की गुजारिश की है। वैसे फिल्म 'एयरलिफ्ट' में अक्षय और निम्रत का फर्स्ट लुक इस साल की शुरुआत में ही जारी कर दिया गया था, जिसमें व्हाइट सूट पहने अक्षय प्रोफेशनल लुक में बैठे हैं। जबकि निम्रत उनके पास ही खड़ी हैं।

अक्षय की पिछली फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में कामयाब रही थी। यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जो दर्शकों को पसंद आई थी। ऐसे में उन्हें जरूर अक्षय की अगली फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार होगा। देखते हैं 'एयरलिफ्ट' दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतर पाती है या नहीं।