विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

130 फ़िल्में करने के बाद अक्षय कुमार को ज्ञान मिला, वो तो हैं अनाड़ी, कोई और है खिलाड़ी

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 28 Oct 2017 06:29 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 Oct 2017 07:11 AM (GMT+05:30)

शंकर निर्देशित तमिल फ़िल्म 2.0 का शुक्रवार को दुबई के बुर्ज में एक बेहद भव्य समारोह में ऑडियो रिलीज़ किया ...और पढ़ें

130 फ़िल्में करने के बाद अक्षय कुमार को ज्ञान मिला, वो तो हैं अनाड़ी, कोई और है खिलाड़ी
130 फ़िल्में करने के बाद अक्षय कुमार को ज्ञान मिला, वो तो हैं अनाड़ी, कोई और है खिलाड़ी

मुंबई। अक्षय कुमार को फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 26 साल बीत चुके हैं और वो 130 से अधिक फ़िल्मों में काम कर चुके हैं, मगर उन्होंने माना है कि उन्होंने उन फ़िल्मों में जो कुछ सीखा, वो कुछ नहीं है। उनकी असली क्लास तो 2.0 की शूटिंग के दौरान हुई। 

शंकर निर्देशित तमिल फ़िल्म 2.0 का शुक्रवार को दुबई के बुर्ज में एक बेहद भव्य समारोह में ऑडियो रिलीज़ किया गया। इस दौरान संगीतकार एआर रहमान ने लाइव कंसर्ट भी किया। अक्षय, रजनीकांत, फ़िल्म की लीडिंग लेडी एमी जैक्सन, डायरेक्टर शंकर और प्रोड्यूसर अल्लीराजा सुभास्करन इस ख़ास इवेंट का हिस्सा बने। अक्षय और एमी ने भी शो में परफॉर्म किया। समाचार एजेंसी आईएएनएस की ख़बर के मुताबिक़ अक्षय ने इस मौक़े पर कहा, ''रजनी सर असली सुपरस्टार हैं। मैं शंकर सर को रजनीकांत जैसे लीजेंड के साथ काम करने का मौक़ा देने के लिए शुक्रिया कहना चाहूंगा। मैंने कभी ये उम्मीद भी नहीं की थी कि मैं 2.0 जैसी बड़े बजट की फ़िल्म में कभी काम कर पाऊंगा।'' 

यह भी पढे़ं: अक्षय-रजनी की 2.0 के ग्रैंड म्यूज़िक लांच की तस्वीरें, मन मोह लेगी अक्षय की एंट्री

 

अक्षय ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ''2.0 मेरी 131वीं फ़िल्म थी। मैं बस ये कह सकता हूं कि इन 130 फ़िल्मों की मेकिंग के दौरान मैंने हर फ़िल्म से थोड़ा-थोड़ा सीखा, लेकिन इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान में बस सीख ही रहा था। दक्षिण भारतीय सिनेमा में सीखने के लिए बहुत कुछ है, क्योंकि उनके काम करने का जो ढंग है वो काफ़ी कुछ सिखाता है। वो एकजुट होकर काम करते हैं और एक-दूसरे के हुनर की क़द्र करते हैं, हमें ये सीखना चाहिए।''

यह भी पढे़ं: गोलमाल अगेन आज बना सकती है ये रिकॉर्ड, मुकाम पाने वाली अजय की पहली फ़िल्म

बता दें कि शो को करण जौहर, राणा दग्गुबटी और आरजे बालाजी ने होस्ट किया। इस दौरान रजनीकांत की पत्नी लता और दोनों बेटियां सौंदर्या, ऐश्वर्या व दामाद धनुष भी मौजूद रहे। 2.0 अगले साल रिलीज़ के लिए स्लेटेड है। फ़िल्म में अक्षय का किरदार विलेन का है जो एक सनकी साइंटिस्ट है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।