विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली' को भूल जाएंगे, 27 अप्रैल 2018 को होने वाला है ऐसा महामुक़ाबला

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 03 Dec 2017 10:52 AM (IST)Updated: Sun, 31 Dec 2017 04:05 PM (IST)

2.0 पहले 2017 में ही दिवाली पर रिलीज़ होने वाली थी, मगर पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाक़ी रहने की वजह ...और पढ़ें

'बाहुबली' को भूल जाएंगे, 27 अप्रैल 2018 को होने वाला है ऐसा महामुक़ाबला
'बाहुबली' को भूल जाएंगे, 27 अप्रैल 2018 को होने वाला है ऐसा महामुक़ाबला

मुंबई। अक्षय कुमार और रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 की रिलीज़ डेट कंफ़र्म हो गयी है। तमाम इंतज़ार के बाद शंकर निर्देशित फ़िल्म अगले साल 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इस तारीख को सुनते ही आपको 2017 की सबसे बड़ी फ़िल्म 'बाहुबली2' की याद ज़रूर आई होगी, क्योंकि इंडियन सिनेमा में इतिहास बनाने वाली फ़िल्म 'बाहुबली2- द कंक्लूज़न' 28 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज़ हुई थी। 

'बाहुबली2' भारतीय सिनेमा के लिए एक मिसाल बन चुकी है। बात चाहे कामयाबी की हो या तकनीकी उत्कृष्टता की, हर बड़ी फ़िल्म की तुलना अब 'बाहुबली2' से ही जानी है और 2.0 से तो कंपेरीज़न हर हाल में होना है, क्योंकि इस फ़िल्म का निर्देशन शंकर ने किया है, जो साउथ इंडियन सिनेमा के एक और बाहुबली डायरेक्टर हैं। तकनीकी रूप से उन्नत फ़िल्में बनाने में शंकर एसएस राजमौली की तरह की प्रतिभाशाली हैं। 2.0 के प्रीक्वल 'एंधीरन' में आप शंकर की तकनीकी समझ का नमूना देख चुके हैं और 2.0 में वो वीएफ़एक्स और स्पेशल इफ़ेक्ट्स के सिलसिले को एक स्तर ऊपर ले गये हैं। ये बात फ़िल्म के पोस्टर्स देखकर समझी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान ने कटरीना कैफ़ से की दिल दियां गल्लां, टाइगर ज़िंदा है का नया गाना 

बता दें कि 2.0 पहले 2017 में ही दिवाली पर रिलीज़ होने वाली थी, मगर पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाक़ी रहने की वजह से इसे अगले साल 25 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया। मगर, 2.0 इस तारीख़ को भी रिलीज़ के लिए तैयार नहीं हो सकी, लिहाज़ा फ़ाइनली निर्माताओं ने इसे अप्रैल में रिलीज़ के लिए पुश कर दिया। डेट तय नहीं की गयी थी। हालांकि कुछ ख़बरों में 13 अप्रैल को फ़िल्म रिलीज़ होने का दावा किया गया था। 2.0 के हटने से खाली हुई 26 जनवरी की डेट अक्षय ने अपनी फ़िल्म 'पैडमैन' के लिए बुक कर ली, जो पहले अप्रैल में रिलीज़ के लिए निर्धारित थी। 

यह भी पढे़ं: अगले साल दिवाली पर होगी भल्लाल देव की वापसी, राजेश खन्ना की हिट फ़िल्म का है रीमेक

बहरहाल, 2.0 का 27 अप्रैल को रिलीज़ होना काफ़ी कुछ कहता है और उम्मीदें भी जगाता है कि 2018 में दर्शक एक और बाहुबली फ़िल्म देखने वाले हैं। 2.0 में अक्षय कुमार एक सुपर विलेन के किरदार में हैं, जिसका सामना रजनीकांत का रोबो किरदार करता हुई दिखायी देगा। फ़िल्म में एमी जैक्सन फ़ीमेल लीड रोल निभा रही हैं। 2.0 ने अप्रैल में 'बाहुबली2' की जगह तो ले ली है, मगर अब इसका मुक़ाबला हॉलीवुड की बाहुबली फ़िल्म Avengers Infinity War से होगा, जो 27 अप्रैल को ही आ रही है। ये फ़िल्म इंडिया में एक हफ़्ता पहले रिलीज़ हो रही है, जिससे 2.0 से इसका क्लैश हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।