विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जरूरतमंदों को नोटों के बंडल दे देते हैं सलमान'

By Edited By:
Updated: Wed, 23 Jul 2014 09:42 AM (IST)

सलमान खान की दरियादिली के आपने कई किस्‍से सुने होंगे। लेकिन अक्षय कुमार ने सलमान के बड़े दिलवाले होने का एक ऐसा आंखों देखा

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की दरियादिली के आपने कई किस्‍से सुने होंगे। लेकिन अक्षय कुमार ने सलमान के बड़े दिलवाले होने का एक ऐसा आंखों देखा किस्‍सा सुनाया, जो अब तक अनसुना था। अक्षय ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्‍होंने खुद अपनी आंखों से देखा है कि सलमान जरूरतमंदों को नोटों के पूरे बंडल देने में भी नहीं हिचकते।

अक्षय ने बताया, 'मैंने सलमान की दरियादिली के किस्से पहले खूब सुने थे, लेकिन अब मैंने अपनी आंखों से देख भी लिए हैं। मैंने खुद देखा है सलमान जरूरतमंदों की किस तरह से मदद करते हैं। वे उन्हें नोटों के बंडल पकड़ा देते हैं। यही नहीं वे हमेशा गरीबों की मदद के लिए आगे आते हैं। वे अपने परिवार, रिश्तेदार, काम और दोस्तों के साथ-साथ अपने स्टाफ और बाकी कर्मचारियों का भी खूब ख्याल रखते हैं। दिल के बहुत अच्छे हैं सलमान। उनका दिल बहुत बड़ा है। इसमें हर किसी के लिए जगह है। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।'

उन्होंने कहा कि आज वे जो कुछ भी हैं और जो भी कर रहे हैं, सब उनके अच्छे काम और चैरिटी का ही नतीजा है। बतौर अक्षय, मैंने उनके साथ बस दो ही फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन उनके साथ काम करने का मजा ही अलग है।

पढ़ें - बिग बॉस 8 के होस्ट बन सकते हैं अक्षय कुमार

पढ़ें - अगले तीन साल तक पैक्ड हैं सलमान खान