विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: इस चीज ने बदली थी अक्षय कुमार की किस्मत, खूब कमाया पैसा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 01:29 PM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2017 01:34 PM (IST)

इस दौरान अक्षय कुमार ने रवीना टन्डन का भी आभार माना और कहा "उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी।

Exclusive: इस चीज ने बदली थी अक्षय कुमार की किस्मत, खूब कमाया पैसा
Exclusive: इस चीज ने बदली थी अक्षय कुमार की किस्मत, खूब कमाया पैसा

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अक्षय कुमार आज भी अब्बास मस्तान का एहसान मानना कभी नहीं भूलते। सिर्फ इसलिए नहीं कि उनकी फिल्म के चलते अक्षय का नाम खिलाड़ी कुमार के रूप में फेमस हो गया बल्कि इसलिए भी कि मोहरा के इस एक गाने ने अक्षय पर पैसों की बारिश करवा दी।

सोमवार को अक्षय मुंबई में फिल्म मशीन के गाने को रिलीज़ करने आये थे। ये गाना अक्षय की फिल्म मोहरा का तू चीज बड़ी है मस्त मस्त का नया वर्जन है। इस मौके पर अक्षय ने अब्बास मस्तान का खूब गुणगान किया। अक्षय ने बताया कि अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म 'खिलाड़ी' उनकी पहली हिट फिल्म थी और लोग जानते हैं कि इसके बाद आई कई खिलाड़ी फिल्मों के कारण उनका नाम खिलाड़ी कुमार पड़ गया। वो अब्बास मस्तान के कारण ही आज भी खिलाड़ी कुमार का नाम लेकर घूम रहे हैं। अक्षय कुमार ने कहा "आज अब्बास भाई के बेटे मुस्तफा की फिल्म 'मशीन' का कार्यक्रम में मुझे बुलाया गया है। मुझे कुछ और करने के लिए कहते तो भी मैं करता।" इस मौके पर अक्षय ने बताया कि ये वही गाना है जिसके जरिये मुझे रातों-रात शोहरत मिली और मेरी किस्मत में चार चाँद लग गए । इस गाने के चलते मुझे उस साल ढेरों शो मिले थे और पहली बार अवार्ड्स शो में परफॉर्म करने का मौका मिला भी।

एक्सक्लूसिव: इस मस्त मस्त गाने के लिए उदित नारायण नहीं थे पहली पसंद

इस दौरान अक्षय कुमार ने रवीना टन्डन का भी आभार माना और कहा "उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मैंने रवीना के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। "

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।