Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अक्षय ने बहन के साथ बनाई मजेदार वीडियो, देखकर हंस पड़ेंगे आप

    By Monika SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 29 Aug 2015 05:20 PM (IST)

    भाई-बहन अक्सर मस्ती करते हैं और अगर मौका रक्षाबंधन का हो तो वो शैतानी और बेवकूफी की किसी भी हद तक जा सकते हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी किसी से पी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। भाई-बहन अक्सर मस्ती करते हैं और अगर मौका रक्षाबंधन का हो तो वो शैतानी और बेवकूफी की किसी भी हद तक जा सकते हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी किसी से पीछे नहीं हैं।

    इस तरह रक्षाबंधन मना रहे हैं फिल्मी सितारे

    रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वो अपनी बहन अलका के साथ कुछ ऐसा करते दिख रहे हैं, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

    अक्षय ने ट्वीट में अपनी बहन को बचपन से उनका क्राइम पार्टनर बताया है।

    इस वीडियो में अक्षय रावण और उनकी बहन सीता बनी हैं और वो रामायण के उस सीन की एक्टिंग कर रहे हैं जब रावण छल से सीता को उठा कर ले जाता है। लेकिन क्या इस वीडियो में रावण सीता का हरण कर पाता है? इसका अंत देखकर आप हंस पड़ेंगे।