विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: अक्षय कुमार बेटे आरव के साथ आये नज़र..क्या पापा से भी लंबे हो गए हैं आरव?

By Hirendra JEdited By:
Updated: Thu, 29 Jun 2017 09:47 AM (IST)

आरव नियमित अपने चैरिटेबल इंस्टीट्यूट में कुछ न कुछ चैरिटी करते रहते हैं। वो अपने कपड़ों से लेकर उनके खिलौनों तक को इस चैरिटी में डोनेट कर देते रहे हैं।

Photos: अक्षय कुमार बेटे आरव के साथ आये नज़र..क्या पापा से भी लंबे हो गए हैं आरव?
Photos: अक्षय कुमार बेटे आरव के साथ आये नज़र..क्या पापा से भी लंबे हो गए हैं आरव?

मुंबई। अक्षय कुमार इनदिनों अपनी फ़िल्मों 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 'पैडमेन' के लिए आये दिन ख़बरों में रहते हैं। लेकिन, इनदिनों उनका बेटा आरव भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कभी उनका नाम किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ जुड़ा तो कभी सामाजिक कार्यों के लिए भी आरव न्यूज़ में रहते हैं। आरव की ताज़ा तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आई हैं जब वो पापा अक्षय कुमार के साथ स्पॉट किये गए। इन तस्वीरों में आरव अक्षय से भी लम्बे नज़र आ रहे हैं!

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव का जन्म 15 सितंबर, 2002 को हुआ था। 15 वर्षीय आरव ने जुहू स्थित एकॉले मोंडिअले वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं आरव काफी शांत और स्थिर नज़र आ रहे हैं। हमने पहले कई बार देखा है कि आरव कैमरा देखते ही अपना चहेरा छुपाने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर के भाई ईशान के साथ जब नज़र आयीं जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

आरव मार्शल आर्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं और चार साल की उम्र से वो इसकी प्रेक्टिस कर रहे हैं। अक्षय कुमार के बेटे आरव ने कुडो ओकिनावा और गुजो रयू कराटे डो में 'फर्स्ट डिग्री ब्लैक बेल्ट' हासिल किया है। अक्षय ने इस बाबत पिछले साल एक ट्वीट भी किया था और खुद को एक प्राउड फ़ादर बताया था।

बता दें कि, आरव नियमित अपने चैरिटेबल इंस्टीट्यूट में कुछ न कुछ चैरिटी करते रहते हैं। वो अपने कपड़ों से लेकर उनके खिलौनों तक को इस चैरिटी में डोनेट कर देते रहे हैं। बहरहाल, इस तस्वीर में आप आरव और अक्षय को एक साथ देख पा रहे हैं। आप देख सकते हैं 15 साल के आरव अपने पिता अक्षय से भी लंबे लग रहे हैं।

क्या आप जानते हैं कि जब एक न्यूज चैनल ने ग्रीनेथान नाम से पर्यावरण को बचाने के लिए एक इवेंटआयोजित  किया था तब आरव के ही कहने पर अक्षय उस इवेंट से जुड़े थे। ज़ाहिर है आरव काफी संवेदनशील भी हैं!

यह भी पढ़ें:  35 साल पहले बिग बी ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, लेकिन ये 5 कभी नहीं कह पाए- No Smoking

बहरहाल, आरव काफी स्मार्ट हैं और कोई बड़ी बात नहीं कि आने वाले समय में वो भी रुपहले परदे पर अपने पापा अक्षय कुमार की तरह नज़र आएं। हम सब जानते हैं कि आरव की मां ट्विंकल खन्ना भी एक पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं और अब तो दो बेस्टसेलर्स किताब की राइटर भी हैं ट्विंकल।