विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार के बेटे आरव जब आये अपने इस 'खास दोस्त' के साथ नज़र, अंदर देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Tue, 18 Apr 2017 07:00 AM (IST)

अपने पेरेंट्स के स्टारडम का साया कई बार इन बच्चों की निजता पर भारी पड़ने लगता है..

अक्षय कुमार के बेटे आरव जब आये अपने इस 'खास दोस्त' के साथ नज़र, अंदर देखें तस्वीरें
अक्षय कुमार के बेटे आरव जब आये अपने इस 'खास दोस्त' के साथ नज़र, अंदर देखें तस्वीरें

मुंबई। अक्षय कुमार इनदिनों कई वजहों से चर्चा में हैं। अपनी फ़िल्मों 'नाम शबाना' के अलावा 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 'पैडमेन' के लिए आये दिन वो ख़बरों में हैं। लेकिन, इनदिनों उनका बेटा आरव भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले एक महीने में यह तीसरा मौका है जब आरव अपनी इस खास दोस्त के साथ कैमरे में क़ैद हुए हैं!

ताज़ा तस्वीरें उस वक़्त की हैं जब आरव अपने इस खास दोस्त के साथ सिनेमा देख कर हॉल से बाहर निकल रहे हैं। ब्लू जैकेट में आप आरव को देख सकते हैं तो वहीं उनके साथ उनकी खास दोस्त हाथ में पिंक पर्स लिए दिख रही हैं!

ये भी पढ़ें: राजधानी में हुई पैडमैन की शूटिंग, शहंशाह सहित खिलाड़ी और सोनम ने फिल्माए सीन

हमने देखा है कि स्टार सन और डॉटर्स की यह समस्या रही है कि वो चाहे कहीं भी रहे उन पर लोगों की नज़र रहती है। अपने पेरेंट्स के स्टारडम का साया कई बार इन बच्चों की निजता पर भारी पड़ने लगता है। जैसे कि अब दोनों ही समझ गए हैं कि कैमरा उनपर है और इसलिए भी शायद थोड़े असहज हो गए हैं।

फ़िल्म स्टार्स के बेटे, बेटियां भी अपनी उम्र के और बच्चों की तरह ही सामान्य हैं। अपने दोस्तों से मिलते हैं, फ़िल्में देखते हैं, पार्टियां करते हैं। लेकिन, इन पर सबकी नज़रें लगातार बनी रहती हैं! 

बहरहाल, आरव की अपने इस खास दोस्त के साथ पहले भी कई बार तस्वीरें आ चुकी हैं। हमने देखा है कि आरव काफी स्मार्ट हैं और कोई बड़ी बात नहीं कि आने वाले समय में वो भी रुपहले परदे पर अपने पापा अक्षय कुमार की तरह अभिनय करते नज़र आएं। हम सब जानते हैं कि आरव की मां ट्विंकल खन्ना भी एक पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं और अब तो वो दो बेस्टसेलर्स किताब की राइटर भी हैं।