Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देखिए, स्‍टंट सीन के दौरान अक्षय की शर्ट में लगी आग

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Wed, 26 Aug 2015 09:26 AM (IST)

    अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्‍म 'सिंह इज ब्लिंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस कॉमेडी फिल्‍म में भी अक्षय कई स्‍टंट सीन किए हैं। एक स्‍टंट सीन के दौरान त ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस कॉमेडी फिल्म में भी अक्षय कई स्टंट सीन किए हैं। एक स्टंट सीन के दौरान तो अक्षय बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए। इस सीन की रिहर्सल का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

    सलमान ने कांट-छांट कर सूरज-आथिया की फिल्म कर दी इतनी छोटी

    इस वीडियों में अक्षय एक स्टंट सीन की रिहर्सल करते हुए नजर आ रहे हैं। सीन में अक्षय आग के एक घेरे से निकलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। लेकिन रिहर्सल के दौरान वह आग के घेरे को पार नहीं कर पाए और गिर गए। ऐसे में आग का घेरा अक्षय के शरीर पर गिर गया और उनके कपड़ों में आग लग गई। ऐसे में पूरी यूनिट में हड़कंप मच गया और इसके बाद तुरंत अक्षय के कपड़ों में लगी आग को बुझाया गया।

    बता दें कि अक्षय अपने ज्यादातर स्टंट सीन खुद ही करते हैं। इसलिए कई बार वह स्टंट सीन के दौरान चौटिल भी हुए हैं। अक्षय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके शरीर की कई हड्डियां टूट चुकी हैं।

    शाहरुख ने अपने पिता की पसंदीदा हीरोइन के साथ ली सेल्फी

    खबरें और भी