विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेशनल अवार्ड विनर अक्षय ने किया अपने फैन्स का धन्यवाद, ट्विंकल तो हमेशा ताने मारती थी

By ShikhasEdited By:
Published: Fri, 07 Apr 2017 01:29 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 07 Apr 2017 01:56 PM (GMT+05:30)

नेशनल अवार्ड के लिए अक्षय ने कहा, "देर आये पर दुरूस्त आये"

नेशनल अवार्ड विनर अक्षय ने किया अपने फैन्स का धन्यवाद, ट्विंकल तो हमेशा ताने मारती थी
नेशनल अवार्ड विनर अक्षय ने किया अपने फैन्स का धन्यवाद, ट्विंकल तो हमेशा ताने मारती थी

मुंबई। अक्षय कुमार बन गए है नेशनल अवार्ड विनर और इसका श्रेय उन्होंने अपने फैन्स और नेशनल अवार्ड्स के जूरी मेम्बर्स को बड़े ही ख़ास तरीके से दिया। फ़िल्म रुस्तम के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतने वाले अक्षय ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जहां वो सभी को धन्यवाद देते हुए नज़र आ रहे हैं।

फ़िल्म पैडमैन की शूटिंग कर रहे अक्षय इस वीडियो में सबको धन्यवाद तो कह ही रहे है और यह भी बता रहे है कि कैसे उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना उन्हें अवार्ड्स को लेकर ताने मारा करती थी। अक्षय ने इस वीडियो में कहा कि मेरी पत्नी ट्विंकल तो हमेशा मुझसे कहती थी कि 'अच्छा हुआ तुमने अवार्ड फंक्शन्स में जाना बंद कर दिया, वैसे भी कुछ तो मिलता नहीं था। लेकिन, अब मैं बहुत ख़ुश हूं, देर आये पर दुरूस्त आये।" 

ये भी पढ़ें- 64th नेशनल अवार्ड्स: अक्षय बने बेस्ट एक्टर, सोनम की नीरजा बेस्ट हिंदी फ़िल्म 

पहली बार नेशनल अवार्ड जीतने वाले अक्षय ने आगे बताया कि वो सोनम कपूर के साथ पैडमैन की शूटिंग कर रहे है और सोनम के लिए भी बहुत ख़ुश हैं जिनकी फ़िल्म नीरजा को बेस्ट हिंदी फ़िल्म का अवार्ड मिला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।