विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार इस फ़िल्म में पहनेंगे लुंगी... नाम सुनकर आप कहेंगे LOL

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 02 Sep 2017 03:42 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 16 Sep 2017 08:11 AM (GMT+05:30)

2014 में आयी 'वीरम' में लीड रोल अजीत ने निभाया था, जिनकी फ़िल्म 'विवेगम' हाल ही में रिलीज़ हुई है और बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाये हुए है।

अक्षय कुमार इस फ़िल्म में पहनेंगे लुंगी... नाम सुनकर आप कहेंगे LOL
अक्षय कुमार इस फ़िल्म में पहनेंगे लुंगी... नाम सुनकर आप कहेंगे LOL

मुंबई। 'गब्बर इज़ बैक' के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर साउथ इंडियन फ़िल्म के रीमेक में काम करने जा रहे हैं। इस फ़िल्म को अक्षय के फ़ेवरेट डायरेक्टर फ़रहाद समजी डायरेक्ट करेंगे, जबकि साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोडयूसर हैं।

फ़रहाद का ये सोलो डायरेक्टोरिटल डेब्यू होगा। इससे पहले उन्होंने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर फ़िल्में डायरेक्ट की हैं। साजिद-फ़रहाद ने अक्षय कुमार की फ़िल्म 'एंटरटेनमेंट' से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था और फिर 'हाउसफुल3' डायरेक्ट की। इस फ़िल्म का टाइटल 'लैंड ऑफ़ लुंगी' यानि LOL है और ये हिट तमिल फ़िल्म 'वीरम' का रीमेक है। 2014 में आयी 'वीरम' में लीड रोल अजीत ने निभाया था, जिनकी फ़िल्म 'विवेगम' हाल ही में रिलीज़ हुई है और बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाये हुए है। इस फ़िल्म में विवेक ओबेरॉय ने अहम रोल निभाया है। बहरहाल, ख़बरों की मानें तो अक्षय फ़िल्म में लुंगी पहने हुए दिखायी देंगे। 'लैंड ऑफ़ लुंगी' के अलावा अक्षय कुमार आने वाले वक़्त में 2.0, पैडमैन, गोल्ड, मुगल, क्रैक और केसर में नज़र आने वाले हैं।  

यह भी पढ़ें: पब्लिसिटी के लिए रितिक का नाम लेने की ज़रूरत नहीं, बोलीं कंगना रनौत

पिछले कुछ सालों में अक्षय का साउथ इंडियन फ़िल्मों के रीमेक में काम करने का सिलसिला बढ़ा है। 2010 में उन्होंने 'खट्टा मीठा' की, जो मलयालम फ़िल्म Vellanakalude Nadu का रीमेक थी। 2012 में आयी 'राउड़ी राठौर' तेलुगु फ़िल्म 'विक्रमारकुडु', 2013 की फ़िल्म 'बॉस' मलयालम फ़िल्म 'पोक्किरी राजा', 2014 की 'हॉलीडे' तमिल फ़िल्म 'थुपक्की' और 2015 की 'गब्बर इज़ बैक' तमिल फ़िल्म 'रामन्ना' की रीमेक थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।