विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय इस हीरोइन से करेंगे रोमांस, वसूल रहे बड़ी कीमत

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 04 Jul 2016 05:04 PM (IST)

'जॉली एलएलबी' के सीक्‍वल में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे और इसके लिए वो बड़ी कीमत वसूल रहे हैं। वहीं उस हीरोइन का नाम भी सामने आ गया है, जिनके साथ वो पहली बार रोमांस करेंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' दर्शकों के साथ समीक्षकों की सराहना पाने में भी कामयाब रही थी। यह फिल्म देश की न्याय प्रणाली पर व्यंग थी। अब 'जॉली एलएलबी 2' आने वाली है और अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार के लीड रोल में नजर आने की पहले ही खबर सामने आ चुकी है। इसके बाद चर्चा होने लगी थी कि इस फिल्म में वो किस हीरोइन के साथ रोमांस करेंगे।

मैं हर रोज उनके बेडरूम में जाती हूं : प्रियंका चोपड़ा

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 'जॉली एलएलबी' के सीक्वल में अक्षय के अपोजिट हुमा कुरैशी नजर आएंगी, जो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'डेढ़ इश्किया' और 'बदलापुर' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। यह पहली बार होगा, जब अक्षय और हुमा एक साथ फिल्मी पर्दे पर दिखेंगे।

फरहा खान अपने बच्चों के साथ थीं पार्क में, तभी हो गया धमाका

एक सूत्र के मुताबिक, हुमा को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है और उम्मीद है कि लुक टेस्ट पास करने के बाद उन्हें साइन कर लिया जाएगा। 'जॉली एलएलबी' में अरशद वारिसी के अपोजिट अमृता राव नजर आई थीं। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद सीक्वल के लिए किसी बड़े स्टार को लिए जाने की बात सामने आई थी और शायद वही हुआ।

शाहरुख खान और हनी सिंह के फैंस के लिए आई ये जबरदस्त खुशखबरी

खबर यह भी है कि अक्षय इस फिल्म के लिए फीस के तौर पर 42 करोड़ रुपए ले रहे हैं, जबकि कुल बजट 62 करोड़ रुपए का ही है। वहीं खबर के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग 42 दिन में पूरी हो जाएगी। ऐसे में एक तरह से कहा जा सकता है कि अक्षय एक दिन का एक करोड़ रुपए वसूल रहे हैं। वैसे आपको यह भी बता दें कि अक्षय ने एक नई फिल्म साइन की है, वो 56 करोड़ में। यानि वो खुद ही अपना रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'एयरलिफ्ट' हिट रही थी और आने वाली फिल्म 'रुस्तम' के भी हिट होने की पूरी उम्मीद है।