विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार, विपुल शाह करेंगे 'नमस्‍ते इंग्‍लैंड'

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 15 Jun 2015 11:11 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2015 11:17 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और डायरेक्‍टर विपुल शाह ने फिल्‍म 'नमस्‍ते लंदन' का सीक्‍वल बनाने के लिए हाथ मिला लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और डायरेक्टर विपुल शाह ने फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल बनाने के लिए हाथ मिला लिए हैं। सीक्वल का नाम 'नमस्ते इंग्लैंड' होगा, जो इस साल के मध्य तक फ्लोर पर चली जाएगी। अक्षय कुमार जल्द ही इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर देंगे।

'हमारी अधूरी कहानी' ने दो दिन में कमाए 10 करोड़

एक सूत्र ने कहा, फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी। फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी पर्दे में रखी जा रही है। विपुल एवं अक्षय 'नमस्ते इंग्लैंड' और इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हैं कि वे साथ काम करेंगे।

बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखना चाहती हैं ये हॉलीवुड एक्ट्रेस!

साल 2007 में रिलीज हुई 'नमस्ते लंदन' एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें अक्षय के अलावा कैटरीना कैफ और ऋषि कपूर भी हैं। सीक्वल के लिए अक्षय की जोड़ीदार चुनना अभी बाकी है। इसकी शूटिंग लंदन, पंजाब, मुंबई और यूरोप के हिस्सों में होगी।

बिग बी ने किया एप का शूट, फैंस ले लेंगे फीडबैक

विपुश शाह की आखिरी निर्देशित फिल्म 'एक्शन रीप्ले' थी, जो 2010 में रिलीज हुई। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट ऐश्वया राय थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।