विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन और अक्षय कुमार बन गए हैं पड़ोसी!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 23 Jul 2015 09:10 AM (IST)

पिछले साल ही रितिक रोशन ने एक फ्लैट किराए पर लिया था। यहां से समुद्र भी नजर आता है। खबर है कि रितिक अब इस फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं। यह वही बिल्डिंग है जहां पर अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और उनके दो बच्चों के साथ

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले साल ही रितिक रोशन ने एक फ्लैट किराए पर लिया था। यहां से समुद्र भी नजर आता है। खबर है कि रितिक अब इस फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं। यह वही बिल्डिंग है जहां पर अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और उनके दो बच्चों के साथ रहते हैं।

देखें, राधिका आप्टे की रोंगटे खड़े करने वाली ये शॉर्ट फिल्म 'अहल्या'

सूत्र ने बताया, 'रितिक ने अपने पैरेन्ट्स से दूर जाने का फैसला कर लिया है। प्राइम बीच, जुहू में थर्ड फ्लोर फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं। जनवरी के मध्य उन्होंने एक पूजा भी की थी मगर इसके बाद उन्हें वहां पर शिफ्ट होने का मौका नहीं मिल पाया। इस दौरान वो अपनी अगली फिल्म 'मोहनजो दारो' की शूटिंग में बिजी हो गए थे। अब वो यहां शिफ्ट हो गए हैं। अक्षय भी इसी बिल्डिंग में रहते हैं।'

खबरी ने बताया, 'एक्टर ने पिछले महीने फ्लैट का इंटीरियर और रैनोवेशन का काम करवाया है। वो घर में हर चीज नई चाहते थे। वहां के कपड़ों से लेकर घर की दूसरी चीजों तक सब काम हो गया है। वो शहर में भी आ गए हैं। वो अपनी बैचलर लाइफ जी रहे हैं। रेंट एग्रीमेंट तीन सालों का है।'

रितिक से इस बारे में बात नहीं हो सकी।

'बजरंगी भाईजान' ने पांच दिन में कमा लिए 150 करोड़