विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लो, अब 'दंगल' से हार मान गए 'सुल्तान' वाले !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 05 Jan 2017 01:22 PM (IST)

दरअसल जब से दंगल की शूटिंग चल रही थी तब से ही इस बात का बाज़ार गर्म था कि दंगल और सुल्तान एक जैसी ही फिल्म है लेकिन दंगल की रिलीज़ ने सब कुछ साफ़ कर दिया।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान जब दंगल देखकर बाहर आये थे तो कह दिया था कि प्रोफेशनल लेवल पर अब वो आमिर खान को ' हेट ' करते हैं और अब सुल्तान के निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने भी कह दिया है कि दंगल, सुल्तान से बेहतर फिल्म है।

दरअसल जब से दंगल की शूटिंग चल रही थी तब से ही इस बात का बाज़ार गर्म था कि दंगल और सुल्तान एक जैसी ही फिल्म है लेकिन दंगल की रिलीज़ ने सब कुछ साफ़ कर दिया। कुछ समय से अपनी फिल्म ' टाइगर ज़िंदा है ' के सिलसिले में देश से बाहर रहे अली ने एक बातचीत के दौरान बताया कि इंडिया से बाहर जाने से पहले उन्होंने दंगल देख ली थी। बेहतरीन है। उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि दंगल, साल की सबसे बेस्ट फिल्म होगी। ये ना सिर्फ गज़ब की कहानी है बल्कि सब्जेक्ट भी देश के हिसाब से सही साबित होता है।

"अक्षय नाम का आदमी मेरे पीछे पड़ा है " , जानें किसने कहा ये ट्विंकल से !

अली अब्बास ज़फर ने ये भी बताया कि फिल्म के बनने के दौरान वो दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी से मुलाकात करते थे और इस बात पर चर्चा हुई कि फिल्म का ऐसा कौन सा हिस्सा है, जिसमें समानता नहीं है। ये बहुत ही अच्छा आइडिया है और भविष्य में ऐसी फिल्म के मेकर्स को भी आपस में बात करनी चाहिए , जिनकी फिल्में एक जैसे विषय पर हो ताकि दर्शकों को कोई समानता नज़र ना आये।

रिलीज़ से पहले ही काबिल पर हो गई इतने करोड़ की ' न्यौछावर '

सलमान खान के काफी करीबी माने जाने वाले अली अब्बास ज़फर एक बार फिर सलमान खान के साथ मैदान में उतर रहे हैं ' एक था टाइगर ' के सीक्वल के साथ। फिल्म में सलमान की हीरोइन कटरीना हैं।