विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अली फजल इस बार परिवार के साथ नहीं मना पाएंगे ईद

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Mon, 13 Jul 2015 03:12 PM (IST)

अभिनेता अली फजल ने अपने होम टाउन लखनऊ जाने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी ले ली है। वो इस पाक महीने के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। अली कुछ दिन लखनऊ में ही रहेंगे। उसके बाद वो अपनी अगली फिल्म 'रौरव' की शूटिंग के लिए

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता अली फजल ने अपने होम टाउन लखनऊ जाने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी ले ली है। वो इस पाक महीने के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे।

देखें, नवाजुद्दीन की फिल्म 'मांझी द माउंटेन मैन' का पहला पोस्टर

अली कुछ दिन लखनऊ में ही रहेंगे। उसके बाद वो अपनी अगली फिल्म 'रौरव' की शूटिंग के लिए जयपुर रवाना हो जाएंगे।

हालांकि बिजी शेड्यूल के चलते अली 18 जुलाई को ईद अपने परिवार के साथ नहीं मना पाएंगे।

इससे पहले अली 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' में दिखे थे जिसके लिए उन्हें काफी वाहवाही भी मिली थी। अली '3 इडियट्स' और 'फुकरे' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं ।

फिल्म 'रौरव' में अपने रोल को और प्रभावी बनाने के लिए फजल वॉइस माड्यूलेशन वर्कशॉप भी ले रहे हैं। यह फिल्म राजा चौधरी डॉयरेक्ट कर रहें हैं।

सलमान खान नहीं बनना चाहते थे 'अमिताभ बच्चन'