विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया-सोनम के बीच 'दंगल - 2 ' , बड़ा 'धाकड़' मुकाबला है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 11:45 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2017 02:09 PM (IST)

गौरतलब है कि पिछले दिनों जब एक अवॉर्ड समारोह में आलिया भट्ट को एक साथ दो अवॉर्ड्स मिले और सोनम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की पहली अवॉर्ड नाइट में ही आलिया भट्ट और सोनम कपूर को लेकर जिस तरह से विवाद शुरू हो गया था, वो अब अवॉर्ड्स दर अवॉर्ड्स बढ़ता ही जा रहा है और सिनेमा के सबसे प्रतिष्टित फिल्मफेयर पुरस्कारों की नॉमिनेशन सूची जारी होने के बाद इस बार दोनों में बीच ' धाकड़ ' मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है।

इस महीने की 14 तारीख को मुंबई में होने वाले 62 वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी गई है। करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा कैटेगरी ने दिए जाने वाले इस अवॉर्ड्स में सबसे ज़्यादा नज़र बेस्ट एक्ट्रेस को लेकर है। इस कैटेगरी में एक बार फिर आलिया भट्ट , उड़ता पंजाब के साथ डियर ज़िन्दगी के लिए नॉमिनेट है जबकि सोनम कपूर, नीरजा के लिए। बेस्ट फिल्म्स की कैटेगरी में दंगल , सुल्तान और पिंक में कड़ी टक्कर होने के उम्मीद है। बेस्ट एक्टर कैटेगरी के लिए तीनों खान्स, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर , शाहिद कपूर के साथ सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है।

सैफ अली खान ने क्या किया था उस पूरी रात? सच आएगा सामने !

नॉमिनेशन लिस्ट में उड़ता पंजाब और कपूर एन्ड सन्स सबसे ज़्यादा छाई हुई है। लगभग हर कैटेगरी में फिल्म को रखा गया है। म्यूज़िक कैटेगरी में ' ऐ दिल है मुश्किल ' से इस बार सबको कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इस बार के अवॉर्ड्स शाहरुख़ खान होस्ट कर रहे हैं।

ये क्या बोल गए कमल हसन - "...बिरयानी पर भी बैन लगा दो'

गौरतलब है कि पिछले दिनों जब एक अवॉर्ड समारोह में आलिया भट्ट को एक साथ दो अवॉर्ड्स मिले और सोनम को एक भी नहीं। इसके बाद से ' बेस्ट कौन ' को लेकर बहस शुरू हो गई और लोगों ने आरोप लगाया कि आलिया को करण जौहर की लॉबिंग के कारण अवॉर्ड मिला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।