विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया -अर्जुन के इंटिमेट सीन पर सवाल!

By Edited By:
Updated: Mon, 14 Apr 2014 11:10 AM (IST)

दो फिल्मों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'हाईवे' की सफलता के बाद आलिया भट्ट की अगली फिल्म '2 स्टेट्स' है। फिल्म चेतन भगत की किताब पर आधरित है। फिल्म में अर्ज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दो फिल्मों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'हाईवे' की सफलता के बाद आलिया भट्ट की अगली फिल्म '2 स्टेट्स' है। फिल्म चेतन भगत की किताब पर आधरित है। फिल्म में अर्जुन कपूर उनके अपोजिट हैं। फिल्म पंजाबी लड़के और दक्षिण भारतीय लड़की की लव स्टोरी पर है, जिसमें इन दोनों के परिजन अड़चन डालते हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में अर्जुन और आलिया के कई इंटिमेट सीन हैं। क्या आलिया के पिता महेश भट्ट उन दृश्यों को लेकर सहज रहते हैं? पूछे जाने पर आलिया बताती हैं, 'लोगों ने मेरे पापा की फिल्म देखी तो होगी ही। वे स्क्रिप्ट से कोई समझौता नहीं करते हैं, तो मैं क्यूं वैसा करूं? स्क्रीन पर मैं उनकी बेटी नहीं हूं। मैं एक ऐक्ट्रेस हूं। लिहाजा मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई प्रॉब्लम होगी।' आखिर आलिया ने अब तक महेश भट्ट के निर्देशन में कोई फि ल्म क्यों नहीं की? पूछने पर वे कहती हैं, 'जब अच्छी फि ल्म मिलेगी, तो जरूर करूंगी। अभी तक मुझे उनकी ओर से ऑफर नहीं मिला है। वे दूसरे लोगों को लॉन्च कर रहे हैं, दूसरों को 100 करोड़ की फिल्म करवा रहे हैं, मेरी ओर ध्यान ही नहीं देते। इन बातों से अलग और मजाक छोड़ दें, तो मुझे लगता है कि वे लोग सही प्रोजेक्ट और सही समय का इंतजार कर रहे हैं। आप भी इंतजार कीजिए। समय आने पर ऐसा होगा और जब भी कुछ होगा, धमाकेदार होगा।' वैसे आलिया अपने चाचा मुकेश भट्ट की फि ल्म 'संघर्ष' में प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभा चुकी हैं।

पढ़ें: 'कृष' से हुआ अर्जुन कपूर को लगाव