विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करन जौहर की पहली पसंद बनी आलिया

By Edited By:
Updated: Thu, 08 Aug 2013 12:24 PM (IST)

महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट के सितारे बुलंदी पर है। अभी उन्हें बॉलीवुड में कदम रखे एक साल भी नहीं हुआ कि करन जौहर जैसे टॉप फिल्म मेकर से उन्हें तीसरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट के सितारे बुलंदी पर है। अभी उन्हें बॉलीवुड में कदम रखे एक साल भी नहीं हुआ कि करन जौहर जैसे टॉप फिल्म मेकर से उन्हें तीसरी फिल्म का ऑफर मिल गया। एक साल के अंदर करन जौहर की तीन-तीन फिल्में मिलना आलिया की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

आलिया ने करन की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया और इसके बाद करन ने अपनी दूसरी फिल्म '2 स्टेट्स' में उन्हें ले लिया। इस फिल्म का काम खत्म होता, इससे पहले करन ने उन्हें अपनी अगली फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया ऑफर कर दी। इस फिल्म में करन स्टूडेंट ऑफ द ईयर की आलिया और वरुण धवन की जोड़ी को दोहराएंगे।

आलिया भी करन की पहली पसंद बनने से फूली नहीं समा रही हैं। वह करन की दिल खोलकर तारीफ कर रही हैं। आलिया ने कहा, 'धर्मा प्रोडक्शन बैनर मेरे घर जैसा है। मैं करन पर पूरा विश्वास करती हूं। उनका विजन बहुत साफ होता है। मैं करन जौहर की फिल्म हंपटी शर्मा की दुल्हन में काम कर रही हूं। मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं।'

आलिया फिलहाल 2 स्टेट्स के काम में ही बिजी है। अक्टूबर तक उनका काम पूरा हो जाएगा और इसके बाद वह हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की शूटिंग में जुट जाएंगी। करन जौहर जैसे निर्माता के अलावा आलिया को रणबीर कपूर और अनुराग बसु के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म में काम करने का भी ऑफर मिला है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर