विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त को नहीं थी उम्मीद, बेटी जैसी आलिया उनके साथ ऐसा भी कर सकती हैं!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 12 Jan 2017 10:33 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 10:00 AM (IST)

संजय ने करण जौहर ज़रिए भी आलिया तक मैसेज पहुंचवाया कि कम से कम स्क्रिप्ट तो सुन लें, मगर आलिया ...और पढ़ें

संजय दत्त को नहीं थी उम्मीद, बेटी जैसी आलिया उनके साथ ऐसा भी कर सकती हैं!
संजय दत्त को नहीं थी उम्मीद, बेटी जैसी आलिया उनके साथ ऐसा भी कर सकती हैं!

मुंबई। यंग जनरेशन के एक्टर्स में आलिया भट्ट सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। जहां बात अदा और हुनर की आती है, तो आलिया का नाम सबसे पहले याद आता है। शायद इसीलिए जब संजय दत्त भूमि से कमबैक के लिए कैमरे के सामने पहुंचे तो वो भी आलिया को अपनी बेटी बनाना चाहते थे, मगर आलिया के जवाब ने संजय को शॉक कर दिया।

जेल से बाहर आने के बाद संजय दत्त की पहली फ़िल्म भूमि की शूटिंग आगरा में शुरू हो चुकी है। उमंग कुमार डायरेक्टिड फ़िल्म की कहानी पिता और बेटी के रिश्तों पर आधारित है। बेटी के रोल के लिए संजय को आलिया एकदम फिट लगीं। बेहतरीन अदाकारा होने के साथ वो उस एज ग्रुप में आती हैं, जो करेक्टर के लिए ज़रूरी था। उड़ता पंजाब में बिहारी मज़दूर लड़की का किरदार शानदार ढंग से निभाकर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित भी की है। आलिया महेश भट्ट की बेटी हैं, जिनके साथ संजय ने बेहतरीन काम किया है और उनसे घरेलू संबंध हैं। आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट संजय की हीरोइन रह चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के साथ विन डीज़ल पहुंचे इंडिया, ज़ोरदार स्वागत

संजय को यक़ीन था कि आलिया उनके ऑफ़र से इंकार नहीं करेंगी, पर उन्हें झटका तब लगा, जबकि आलिया ने फ़िल्म करने से इंकार कर दिया। संजय ने आलिया को कंविंस करने के लिए पापा महेश भट्ट से भी कहलवाया, लेकिन आलिया नहीं मानीं।

इसे भी पढ़ें- सलमान ख़ान की ट्यूबलाइट में क्या कर रहे हैं शाह रूख़ ख़ान

यही नहीं, संजय ने करण जौहर ज़रिए भी आलिया तक मैसेज पहुंचवाया कि कम से कम स्क्रिप्ट तो सुन लें, मगर आलिया टस से मस नहीं हुईं। हालांकि आलिया करण की कोई बात नहीं टालतीं। आख़िर उन्होंने ही तो आलिया को लांच किया था, मगर इस मामले में आलिया ने करण की भी नहीं सुनी। संजय की बेटी बनना आलिया को क्यों नहीं जंचा, ये तो वही जानें, पर संजय को इससे अफ़सोस ज़रूर हुआ होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।