विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिप्रेशन से 'सड़क' पर आएंगे संजय दत्त, मदद करेंगी आलिया भट्ट

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 11 Nov 2017 03:41 PM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 11:32 AM (IST)

अगर आलिया फिल्म का हिस्सा बन जाती हैं तो यह पहली बार होगा, जब आलिया अपने होम बैनर भट्ट कैंप की किसी फिल्म में काम करेंगी।

डिप्रेशन से 'सड़क' पर आएंगे संजय दत्त, मदद करेंगी आलिया भट्ट
डिप्रेशन से 'सड़क' पर आएंगे संजय दत्त, मदद करेंगी आलिया भट्ट

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। संजय दत्त और पूजा भट्ट की सुपरहिट फिल्म रही सड़क के दूसरे भाग बनने की घोषणा कुछ महीनों पहले ही कर दी गयी थी, लेकिन अब नयी ख़बर यह है कि आलिया भट्ट इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं और कहानी संजय दत्त और आलिया भट्ट के इर्द-गिर्द ही घूमने जा रही है।

पहले फिल्म में किसी अन्य अभिनेत्री को लेने की बात हो रही थी। बात तो यह भी थी कि फिल्म में पूजा भट्ट भी नज़र आ सकती हैं, लेकिन अब यह ख़बर लगभग पक्की है कि आलिया ही फिल्म का हिस्सा बनेंगी और उन्होंने यह फिल्म साइन भी कर ली है। हालांकि अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगर आलिया फिल्म का हिस्सा बन जाती हैं तो यह पहली बार होगा, जब आलिया अपने होम बैनर भट्ट कैंप की किसी फिल्म में काम करेंगी। वैसे बता दें कि पूजा भट्ट जो कि इस फिल्म के निर्माण से जुड़ी हैं, उन्होंने स्पष्ट किया था कि फिल्म की कहानी में सजय दत्त के किरदार को डिप्रेशन से डील करते हुए दिखाया जायेगा।

यह भी पढ़ें: सिंगल्स में दर्शकों की कम दिलचस्पी, शादी की दावत ठुकरायी

पूजा ने यह भी स्वीकारा है कि सड़क की वजह से संजय और महेश भट्ट क्लोज आये थे। अब इस बार भी उनका यह रिश्ता सड़क 2 से और निखरेगा। पूजा ने यह भी कहा है कि यह पूरी फिल्म संजय को ध्यान में रखकर बनाई जायेगी, लेकिन आलिया का किरदार भी दमदार होने की उम्मीद है, क्योंकि आलिया का करियर शीर्ष की तरफ़ है। बताते चलें कि संजय अपनी कमबैक फ़िल्म भूमि में आलिया को बेटी के किरदार में लेना चाहते थे, पर आलिया इसके लिए राज़ी नही हुईं थीं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।