विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्सक्लूसिव: बद्री की दुल्हनिया और उसकी ऐसी है नथनिया

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 21 Feb 2017 03:43 PM (IST)

बद्रीनाथ की दुल्हनिया में आलिया के लुक को मनीष मल्होत्रा, करण जौहर और शशांक खेतान ने मिल कर फ़ाइनल किया है।

एक्सक्लूसिव: बद्री की दुल्हनिया और उसकी ऐसी है नथनिया
एक्सक्लूसिव: बद्री की दुल्हनिया और उसकी ऐसी है नथनिया

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया का दिल पिछली बार मनीष मल्होत्रा वाले लहंगे पर आ गया था और इस बार वाली बद्रीनाथ की दुल्हनिया का एक नोज़ रिंग पर। लड़कियों में फैशन स्टेटमेंट बन रही ये नथनिया अपने साथ एक राज़ भी छिपाए हुए थे जो अब खुल जाएगा।

बद्री की दुल्हनिया यानी आलिया भट्ट ने खुद बताया है कि आखिर उन्होंने इस फिल्म में नोज रिंग ही क्यों पहनी है? आलिया बताती हैं "हां, यह सच है कि पहली बार मैंने अपने किसी किरदार के लुक के लिए नोज रिंग पहनी है, क्योंकि इससे पहले मैं कभी नोज रिंग नहीं पहनती थी. रियल लाइफ में भी मैंने पियसिंग नहीं कराई लेकिन यह आइडिया डायरेक्टर शशांक का था. इस फिल्म में मेरा किरदार कोटा की लड़की का है जिसके लिए मैंने वहां की लड़कियों को काफी स्टडी किया था।"

इस रास्ते से जॉली की हो गई 100 करोड़ क्लब में लगातार चौथी बार इंट्री

बकौल आलिया, शशांक चाहते थे कि मेरा इंडियन लुक हो लेकिन जैसा मैंने टू स्टेट्स में लुक रखा था. उससे अलग हो और इसलिए जब मैंने गौर किया कि कोटा में लड़कियां काफी कलरफुल कपड़े पहनती हैं और नोज रिंग वहां फैशन में है। लड़कियां कहीं बाहर जाती हैं, तो खूब सज-धज कर जाती हैं. मुंबई की तरह कैजुअल कपड़ों मेंं बाहर नहीं निकलती तो मुझे लगा कि मुझे उसी रंग में रंगना चाहिए। सो, मुझे भी नोज रिंग पहनने वाला आइडिया पसंद आया। आलिया ने ये भी बताया कि वहां की लड़कियां बात करते समय खुद को मैं नहीं हम कह कर संबोधित करती हैं और ये बात मुझे काफी अट्रैक्ट कर गई इसलिए फिल्म में उन्होंने वह लहजा पकड़ने की कोशिश की।

Exclusive: मंटो की कहानी पढ़ने में लगता है नंदिता दास को डर

बद्रीनाथ की दुल्हनिया में आलिया के लुक को मनीष मल्होत्रा, करण जौहर और शशांक खेतान ने मिल कर फ़ाइनल किया है। आलिया फिल्म में एयर होस्टेस की भूमिका निभा रही हैं और ये फिल्म आप 10 मार्च से देख सकते हैं।