विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो ये है आलिया भट्ट का मैरिज प्लान

By Edited By:
Published: Fri, 11 Jul 2014 08:06 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 11 Jul 2014 09:00 AM (GMT+05:30)

आज के दौर में युवा खासकर लड़कियां सिंगल स्टेटस का जश्न मना रही हैं। करियर पूरी तरह सेट करने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आज के दौर में युवा खासकर लड़कियां सिंगल स्टेटस का जश्न मना रही हैं। करियर पूरी तरह सेट करने के बाद ही वे शादी-ब्याह के चक्करों में पड़ती हैं। ग्लैमर जगत से जुड़ी अभिनेत्रियां तो अमूमन 35-40 की उम्र में ही शादी की सोचती हैं, मगर सब वैसी नहीं हैं। युवा आलिया भट्ट बड़ी बेबाकी और बेफिक्री से कहती हैं, 'मैं तो भई 32 की उम्र में ही शादी कर घर बसा लूंगी।

मेरी दिली ख्वाहिश है कि मेरे गोलू-मोलू बच्चे हों। उनकी देखभाल करूं। बाद में बतौर हीरोइन कमबैक करने की कोशिश करूंगी। सफ ल नहीं हुई तो फि ल्म प्रोड्यूसर बन जाऊंगी।' आलिया को किस किस्म का लड़का पसंद है, उस बारे में तो वे ज्यादा खुलासा नहीं करती, मगर उन्हें पंजाबी बहुत पसंद हैं। कहती हैं, 'पंजाबियों से ज्यादा जोशीले और जिंदादिल शायद ही कोई होते हों। मुझे किसी और प्रदेश के लोगों से कोई शिकवा- शिकायत नहीं, मगर पंजाबियों का कोई जवाब नहीं।'

आज आलिया की 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' रिलीज हो रही है और उसमें वे पंजाबी युवती काव्या का किरदार निभा रही हैं। बकौल आलिया, 'उस किरदार को निभाने की प्रेरणा मुझे पंजाबी लड़कियों से ही मिली। मैंने करीना को 'जब वी मेट' में देखा था। फिर काव्या का किरदार निभाया।'

पढ़ें : तो इसलिए आलिया से खफा हैं बेबो

पढ़ें : जीके पर ध्यान दे रही हैं आलिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।