विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया को 11 साल की उम्र में हो गया था शाहिद कपूर से 'प्यार'

By Edited By:
Published: Tue, 22 Jul 2014 12:11 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 12:26 PM (IST)

कुछ समय पहले तक आलिया-अर्जुन के रिश्ते के किस्से चर्चा में थे। लेकिन जब आप ये सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे। आलिया भट्ट अर्जुन से

News Article Hero Image

मुंबई। कुछ समय पहले तक आलिया-अर्जुन के रिश्ते के किस्से चर्चा में थे। लेकिन जब आप ये सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे। आलिया भट्ट अर्जुन से नहीं, बल्कि शाहिद कपूर से प्यार करती हैं। जी हां आलिया ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उन्‍हें 11 साल की उम्र में ही शाहिद से इश्क हो गया था।

दोनों ने फिल्मों में अभी तक काम नहीं किया है लेकिन अब जल्द ही दोनों फिल्म निर्माता-निर्देशक विकास बहल की फिल्म शानदार में साथ नजर आएंगे। आलिया ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मैं शाहिद कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं 11 साल की रही होंगी, जब गेटी-गैलेक्सी (मुंबई) के सिनेमाघर में शाहिद की फिल्म इश्क विश्क देखने गई थी। मैं तभी से उनकी प्रशंसक हूं। वह काफी बढिय़ा अभिनेता हैं और मैंने सुना है कि वह बहुत मददगार भी हैं।'

आलिया ने आगे कहा, 'शाहिद भी अर्जुन और वरुण जैसे बिंदास इन्सान हैं। मैं मानती हूं कि अब तक मैंने जिन स्टार्स के साथ फिल्में की हैं, शाहिद उनकी आगे की पीढ़ी के स्टार हैं, लेकिन वे बहुत ही फन लविंग और टेलेंटेड हैं।'

पढ़ें - इतने सारे लड़कों ने आलिया को घेरा

पढ़ें - रैंप पर वॉक से पहले नर्वस हो जाती हैं आलिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।