विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुमा-कल्कि के बीच 'ऑल इज वेल'

By Edited By:
Updated: Sat, 11 Jan 2014 05:12 PM (IST)

मुंबई [असिरा तरन्नुम]। पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन के टूटे रिश्ते की जिम्मेदार हुमा कुरैशी हैं, लेकिन बीते दिनों फिल्म डेढ़ इश्किया के प्रीमियर में दोनों जिस तरह से मिलीं उसे देखकर लगता है कि दोनों की दोस्ती आज भी पक्की है।

News Article Hero Image

पढ़ें : तो क्या अनुराग-कल्कि के अलगाव में है हुमा का हाथ

सूत्रों ने बताया कि दोनों ने मीडिया में आई खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों एक हेल्दी रिलेशन कैरी कर रही हैं। तभी हुमा के बुलाने पर कल्कि दौड़ी चली आई। हुमा और कल्कि ने साथ फोटो शूट भी कराया। कल्कि ने हुमा के परिवार के साथ बैठकर फिल्म भी देखी। दोनों ने बताया कि उनके बीच अच्छी दोस्ती है। अनुराग दोनों के कॉमन फ्रैंड हुआ करते थे।

गौरतलब है कि पिछले साल कल्कि कोचलीन और अनुराग कश्यप अलग हो गए और इस अलगाव की वजह हुमा कुरैशी हैं। हालांकि हुमा ने इस बारे में चुप्पी साधे रखी, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि एक कॉमन फ्रैंड होने के बावजूद उन्हें दोनों के बीच आई खटास के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। (मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर