विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान और अमिताभ में होगी तलवारबाजी, जानिये इस जंग की वजह

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 15 Sep 2017 01:48 PM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 05:36 PM (IST)

दोनों ही स्टंट के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने इस सीक्वेंस के लिए काफी रिहर्सल भी की है।

आमिर खान और अमिताभ में होगी तलवारबाजी, जानिये इस जंग की वजह
आमिर खान और अमिताभ में होगी तलवारबाजी, जानिये इस जंग की वजह

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान को लेकर काफी चर्चाएं हैं। यह पहली बार है जब आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ साथ दिखाई देंगे।

ऐसे में एक नयी ख़बर यह आई है कि इस फिल्म में आमिर और अमिताभ के बीच तलवारबाजी का मुकाबला होने वाला है। जी हां, दोनों के बीच एक ख़ास दृश्य फिल्माया जाएगा। फिलहाल अमिताभ ने कुछ दृश्यों की शूटिंग माल्टा में पूरी की है और बाकी सारे दृश्य अब फिल्माए जाने हैं। ख़बर है कि अमिताभ और आमिर के बीच की तलवारबाजी का मुकाबला एक ख़ास अंदाज़ में शूट होने वाला है और दोनों ही स्टंट के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने इस सीक्वेंस के लिए काफी रिहर्सल भी की है।

यह भी पढ़ें:सिक्किम उग्रवाद बयान पर प्रियंका चोपड़ा की माफ़ी नहीं काफ़ी

 

बता दें कि फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान में फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ भी अहम् भूमिका निभा रही हैं। फिल्म अगले साल नवंबर में रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।