विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी ने केजरीवाल का नाम लिए बिना की तारीफ

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 12 Feb 2015 03:25 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 67 सीटों जीतकर इतिहास करने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आजकल चर्चा का विषय बने हुए हैं। न सिर्फ आम जनता बल्कि फिल्मी सितारे भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने

News Article Hero Image

मुंबई। दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 67 सीटों जीतकर इतिहास रचने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आजकल चर्चा का विषय बने हुए हैं। न सिर्फ आम जनता बल्कि फिल्मी सितारे भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी केजरीवाल की प्रशंसा की है लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।

कुणाल ने बिग बी की भतीजी से रचाई शादी

अमिताभ ने अपनी बात को कुछ घुमा-फिराकर लिखा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'तीसरे मिलेनियम का 15वां साल...21वीं सदी का 15वां साल...202वें दशक का 5वां साल....हैप्पी 2015। एक आईआरएस अधिकारी का शानदार योगदान।'

कश्मीर में कट्रीना और आदित्य ने किया लिपलॉक!

इस ट्वीट में बिग बी ने केजरीवाल के नाम का जिक्र कहीं नहीं किया। दरअसल इसके पीछे एक वजह ये भी मानी जा रही है कि वो काफी समय से गुजराज पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर हैं। गौरतलब है कि गांधी परिवार से भी अमिताभ के परिवार के काफी करीबी संबंध रहे हैं, हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच दूरियां आ गईं थी।

7 मार्च को भी एक जाने-माने अखबार के कॉन्क्लेव में अमिताभ और केजरीवाल की मुलाकात भी हुई थी।

राम रहीम की फिल्म को मिली सेंसर की मंजूरी, नए नाम से होगी रिलीज