विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन पत्नी, बेटी, नातिन और बहू सहित पहुंचे अवॉर्ड फंक्शन में, एेसा था समां, देखिए तस्वीरें

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 02:04 AM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 09:08 AM (IST)

बिग बी की आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' है जिसकी शूटिंग चल रही है।

अमिताभ बच्चन पत्नी, बेटी, नातिन और बहू सहित पहुंचे अवॉर्ड फंक्शन में, एेसा था समां, देखिए तस्वीरें
अमिताभ बच्चन पत्नी, बेटी, नातिन और बहू सहित पहुंचे अवॉर्ड फंक्शन में, एेसा था समां, देखिए तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जिस भी जगह पहुंच जाएं वहां चार चांद लग जाते हैं। पर अगर बिग बी की लगभग पूरी फेमिली है एक जगह पर एक साथ पहुंच जाए तो सबकी निगाहों का उनकी तरफ होना स्वाभाविक है।

एेसा ही हुआ एक अवॉर्ड फंक्शन में जो हाल ही में एक होटल में हुआ। इस फंक्शन में दिग्गज फिल्मस्टार्स से लेकर यंग एक्टर्स ने शिरकत की। खास बात यह थी कि यहां पर एक छत के नीचे बॉलीवुड के शहंशाह की फेमिली भी मौजूद थी। अमिताभ की पत्नी जया बच्चन, बेटी की नातिन नव्या और बेटी श्वेता नंदा, नातिन नव्या नंदा के साथ उनकी बहू एश्वार्या राय बच्चन भी मौजूद थीं। तो आइए पहले आपको दिखाते हैं बिग बी की फेमिली की तस्वीरें। सबसे पहले आपको दिखाते हैं बिग बी की बहू एश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें - 

यह भी पढ़ें: 35 रूपये में बिक रहा है शाहरूख़ पान, आपने खाया क्या

एश्वर्या राय बच्चन हमेशा की तरह इस फंक्शन में काफी गॉर्जि़यस नज़र आ रही थीं।

एश्वर्या ने ब्लैक कलर की ब्यूटीफुल और एट्रेक्टिव ड्रेस कैरी की थी। 

ब्लैक ड्रेस के साथ एश्वर्या ने रेड कलर की सैंडल्स पहनी थी। अब बात करते हैं बिग बी की फेमिली के बाकी मेम्बर्स की। इस मौके पर अमिताभ की नातिन नव्या भी मौजूद थीं।

यह तो जगजाहिर है कि अमिताभ अपनी नातिन नव्या नंदा से बेहद प्यार करते हैं और दोनों के बीच केमेस्ट्री भी जबरदस्त है। अवॉर्ड फंक्शन के लिए नव्या ने डिजाइनर ड्रेस कैरी की थी। अब आपको दिखाते हैं नव्या की मां श्वेता नंदा और श्रेता की मां जया बच्चन की तस्वीर।

इस अवसर पर बिग बी और जया की बेटी श्रेता नंदा ने येलो कलर की ड्रेस कैरी की थी। वही जया बच्चन ने ट्रेडिशनल लुक अपनाया था। अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीर जिसे देखकर आप कहेंगे परफेक्ट पिक्चर। 

तो इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बिग बी की पत्नी, नातिन और बेटी एक साथ मौजूद हैं। 

आपको बताते चलें कि, बिग बी की आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' है जिसकी शूटिंग चल रही है। इसमें अमिताभ 102 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इसमें ऋषि कपूर ने अमिताभ के बेटे का किरदार निभाया है जो 75 साल के हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।