विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी के हाथ का खाना खा कर बच्चन हुए भावुक

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 03 Jan 2017 01:27 PM (IST)

बच्चन भी काफी दिनों से मुंबई में नहीं थे और अपने दामाद निखिल नंदा की फैक्ट्री में एक प्रमोशनल वीडियो शूट कर रहे थे। जहां से अपने ग्रैंड चिल्ड्रेन्स नव्या नवेली और अगस्त्य की तस्वीरें भी डाली थीं।

News Article Hero Image

मुंबई। अमिताभ बच्चन और उनका बच्च्चन परिवार हमेशा से ही ' फैमिली कम्स फर्स्ट ' में बिलीव करता है और इसी कारण इस नए साल पर जब बिग बी अपने घर लौटे तो बेटी के हाथ का खाना खा कर भावुक हो गए।

रोज़मर्रा की तरह बिग बी ने अपने ब्लॉग पर इसका ज़िक्र किया है। बेटी श्वेता के बहुत दिनों बाद घर आने को लेकर बच्चन ने लिखा - " बहुत दिनों बाद परिवार के सदस्यों की खिलखिलाहट सुनी। बच्चों ने दुनिया के हर कोने से नए साल की बधाइयां भेजी, जहां भी नया साल मना रहे थे। बेटी एक दिन पहले ही घर आ गई और घर को बहुत अच्छे ढंग से सजाया। घर पर खाना भी बनाया जो बेहद स्वादिष्ट था।" बच्चन ने बड़े ही आत्मीयता से किस्सा बयान करते हुए लिखा कि घर के आंगन में बड़ी ही दैवीय खुशबू पसर गई है। उनके लिए बेटियां हमेशा से ही प्रिय रही हैं। श्वेता पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत है। उनका विशेष ख्याल रखती है और किसी भी दिन को बहुत ही बड़ा बना देती है। बता दें कि इस बार बच्चन परिवार नए साल पर मुंबई में एक साथ नहीं था। अभिषेक, ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या दुबई में वेकेशन के लिए गए थे। लेकिन नए साल के बाद लौट आये।

सलमान खान बनने वाले हैं 13 साल की बेटी के पिता !!!

बच्चन भी काफी दिनों से मुंबई में नहीं थे और अपने दामाद निखिल नंदा की फैक्ट्री में एक प्रमोशनल वीडियो शूट कर रहे थे। जहां से अपने ग्रैंड चिल्ड्रेन्स नव्या नवेली और अगस्त्य की तस्वीरें भी डाली थीं।