विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो इस वजह से फिल्में ठुकरा देते हैं अमिताभ बच्चन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 16 Jan 2017 06:37 PM (IST)

बिग बी ने बताया कि बहुत सारे फिल्म मेकर्स तो इस बात पर भी तैयार होते हैं कि वो दो से तीन साल तक अपनी फिल्म बनाने के लिए रुकने को तैयार हैं बस एक बार अमिताभ बच्चन हां कर दें।

...तो इस वजह से फिल्में ठुकरा देते हैं अमिताभ बच्चन
...तो इस वजह से फिल्में ठुकरा देते हैं अमिताभ बच्चन

मुंबई। अमिताभ बच्चन अब उम्र के 75 वें पड़ाव पर पहुंचने जा रहे हैं लेकिन सिनेमा को लेकर उनका पैशन आज भी किसी नौजवान की तरह है और हर काम को परफेक्ट करते हैं। लेकिन अब अमिताभ बच्चन ज़्यादा फिल्में नहीं करना चाहते , जिसका खुलासा उन्होंने खुद कर दिया है।

हाल ही में एक अख़बार को दिए गए इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने इस बात को स्वीकार किया कि अब फिल्मों में काम करने में उनकी बढ़ती उम्र आड़े आ रही है। हर रोल ढेर सारे फिल्म मेकर्स उन्हें अप्रोच करते हैं। स्क्रिप्ट लेकर आते हैं और गुजारिश करते हैं कि वो उनकी फिल्मों में काम करें। बिग बी ने बताया कि बहुत सारे फिल्म मेकर्स तो इस बात पर भी तैयार होते हैं कि वो दो से तीन साल तक अपनी फिल्म बनाने के लिए रुकने को तैयार हैं बस एक बार अमिताभ बच्चन हां कर दें। बच्चन ने कहा कि उम्र अब साथ नहीं देती इसलिए वो किसी को भी दो साल इंतज़ार करने का वचन नहीं देते। कोई नहीं जानता पता नहीं कब क्या हो जाए? बच्चन ने कहा कि वो सारे निर्माताओं से कहते हैं कि अगले कुछ महीनों में वो क्या करने जा रहे हैं। बिग बी हर निर्माता को ये भी कहते हैं कि उन्हें रणबीर कपूर या रणवीर सिंह की तरह न माना जाय क्योंकि वो यंग है।

वीडियो : प्रियंका चोपड़ा का शादी को लेकर सबसे बड़ा खुलासा !

पिछले साल ' पिंक ' में बेहतरीन भूमिका निभाने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों रामगोपाल वर्मा की फिल्म ' सरकार 3 ' में काम कर रहे हैं और उसके बाद वो यशराज की फिल्म ' ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ' में भी आमिर खान के खान के साथ काम करेंगे। लेटेस्ट ख़बर ये भी है कि उन्होंने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ' बदला ' भी साइन कर ली है।