विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ ने मां की जयंती पर बताया प्‍यार से कैसे बुलाते थे उन्‍हें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 12 Aug 2015 06:57 PM (IST)

अभिनेता अमिताभ बच्‍चन ने आज अपनी मां तेजी बच्‍चन की 101वीं जयंती पर काफी भावुक रूप से उन्‍हें याद किया। उन्‍होंने अपने ब्‍लॉग में लिखा कि यह दिन उनके लिए बहुत ही शुभ है। साथ ही यह भी बताया कि किस तरह वो उन्‍हें बुलाते थे।

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आज अपनी मां तेजी बच्चन की 101वीं जयंती पर काफी भावुक रूप से उन्हें याद किया। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि यह दिन उनके लिए बहुत ही शुभ है। साथ ही यह भी बताया कि किस तरह वो उन्हें बुलाते थे।

देखें, सैफ के बेटे किन स्टार्स की बेटियों के साथ आ रहे हैं नजर

अमिताभ बच्चन ने बताया कि शुरुआत के कुछ साल तक वो उन्हें 'अम्माजी' बुलाते थे। फिर वो उन्हें 'अम्मा' और फिर 'मां' बुलाने लगे और अब जरूरत पड़ती तो 'मां जी' बुलाते। उन्होंने यह भी कहा कि जब बच्चा जन्म लेता है तो उसके मुंह से सबसे पहला शब्द 'मां' ही निकलता है।

अमिताभ बच्चन और उनके माता-पिता की दो खूबसूरत तस्वीरें एक साथ।

अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि वो अपनी मां से ज्यादा पिता के बारे में बातें करते हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, 'कोई कैसे इसका जवाब दे सकता है, क्या किसी के पास मां को परिभाषित करने के लिए न्यायसंगत जवाब है या वो हम सभी के लिए क्या मायने रखती हैं, असंभव...चाहे कोई भी भाषा हो मां को शब्दों में परिभाषित करना वास्तव में असंभव है।'

'शोले' देख करण जौहर ने की थी ऐसी हरकत, जिसे जान रह जाएंगे दंग

खैर, अमिताभ बच्चन ने अपनी मां की जयंती पर प्रशंसकों से मिले ढेर सारी शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया। ये रहा उनका ट्वीट।

ये क्या...राधे मां भी हैं एक्स पॉर्न स्टार सनी लियोन की फैन?