विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां को याद कर भावुक हुए बिग बी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 22 Dec 2014 02:55 PM (IST)

मां की बात आती है तो चाहे आम इंसान हो या कोई बड़ी फिल्मी हस्ती, हर कोई भावुक हो जाता है। अमिताभ बच्चन को भी मां की याद सताती है। बॉलीवुड के महानायक ने अपनी मां तेजी बच्चन को उनकी सातवीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए एक ब्लॉग लिखा है।

News Article Hero Image

मुंबई। मां की बात आती है तो चाहे आम इंसान हो या कोई बड़ी फिल्मी हस्ती, हर कोई भावुक हो जाता है। अमिताभ बच्चन को भी मां की याद सताती है। बॉलीवुड के महानायक ने अपनी मां तेजी बच्चन को उनकी सातवीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए एक ब्लॉग लिखा है।

बॉक्स ऑफिस पर बजा पीके का डंका

अमिताभ ने लिखा, 'मां। ये शब्द कहने का मेरा मन कर रहा है। आज के दिन मैंने अपनी मां को खोया था और मैं उन सालों को याद नहीं करना चाहता जो उनके जाने के बाद गुजरे हैं।'

अमिताभ ने आगे लिखा, 'मैं उनकी फ्रेम की हुई तस्वीर, शादी के जोड़े में उनका खूबसूरत चेहरा, उनके होठों पर शर्मीली मुस्कान देखूंगा और उन्हें याद करूंगा। वो नरम हाथ मेरे बालों पर धीमे-धीमे फिरा रही हैं।'

इस बुजुर्ग एक्टर के साथ बोल्ड सीन करेंगी मल्लिका सहरावत

सोशल एक्टिविस्ट तेजी का 93 साल की उम्र में 2007 में निधन हो गया था।

पढ़ेंः डर्टी पॉलिटिक्स में एनएसडी के 7 एक्टर