विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी ने टैगोर को दी श्रद्धांजलि, गाया राष्‍ट्र गान

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 26 Jan 2015 10:50 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 26 Jan 2015 11:21 AM (GMT+05:30)

फिल्म 'षमिताभ' की टीम ने 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रबिंद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी। फिल्म में लीड रोल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'षमिताभ' की टीम ने 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रबिंद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी। फिल्म में लीड रोल निभा रहे अमिताभ बच्चन ने कोलकाता के जोड़ासांकों में टैगोर के पैतृक घर पर एक वीडियो शूट की जिसमें बिग बी राष्ट्रगान गाते दिख रहे हैं।

उत्साहित अमिताभ ने टैगोर की मूर्ति के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। उन्होंने साथ में ट्वीट किया, 'मैंने कोलकाता में टैगोर के पैतृक घर में राष्टीय गान गाया।'

'षमिताभ' के निर्देशक आर. बाल्कि ने कहा, 'षमिताभ के प्रमोशनल टूर के दौरान शहर में अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शूट की। ये विश्व प्रसिद्ध कवि और लेखक को श्रद्धांजलि है और ये देश को समर्पित होगी।'

रबिंद्रनाथ टैगोर ने भारत का राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' लिखा और कंपोज किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।