Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बच्चन को चाहिए जानकारी , क्या है ये ' बुर्किनी '

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2016 01:15 PM (IST)

    पिछले कुछ दिनों से बुर्किनी पूरी दुनिया में इसलिए चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि फ़्रांस के नीस शहर में समंदर के किनारे बुर्किनी पहनने पर प्रतिबन्ध लगा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन आज एक उलझन में फंस गए। उन्हें एक जानकारी चाहिए। बिग बी ने ट्वीट कर लोगों से पूछा है आखिर ये 'बुर्किनी ' क्या बला है, ज़रा कोई बतायेगा।

    दरअसल अब से कुछ देर पहले अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया। लिखा - " ये बुर्किनी वाला मामला क्या है.. समझ में नहीं आया... ज्यादा है या कम है ? " वैसे भारत सहित बहुत से लोगों के लिए बुर्किनी शब्द ही नया है और ऐसे में इससे पीछे जुड़े मामले को जानने की उत्सुकता तो सभी में होगी , फिर बिग बी क्यों न जाने।

    डैमेज कंट्रोल के लिये मैदान में उतरी अनिल कपूर की बेटियां, जानिए क्या है कारण

    तो थोड़ी सी जानकारी हम भी दे देते हैं। दरअसल 'बुर्किनीस' एक तरह का स्विम-सूट है। इससे शरीर पूरी तरह ढक जाता है। आमतौर पर मुस्लिम वर्ग की महिलायें इसे पहनना ज्यादा पसंद करती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बुर्किनी पूरी दुनिया में इसलिए चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि फ़्रांस के नीस शहर में समंदर के किनारे महिलाओं से बुर्किनी उतरवा ली गई। वहां की सरकार ने बुर्किनी पहनने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। समुद्र किनारे बुर्किनी पहन कर गई महिलाओं से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

    निगाहें बेकरार, बेगम को होगा 'बेबी-बम्प' वॉक

    नीस के मेयर लियोनेल लूका ने तो ये भी दलील दी जा रही है कि ऐसा स्वच्छता कारणों से किया जा रहा है क्योंकि पूरा शरीर ढक कर समुद्र में नहाना अनहाइजेनिक है। फ़्रांस ने तो 2011 में ही अपने यहां महिलाओं के बुर्का पहनने पर रोक लगा दी थी।