यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आराध्या के बर्थडे पर अमिताभ ने लिखी खूबसूरत कविता, पढ़ें यहां
अमिताभ बच्चन के अभिनय, आवाज के साथ ही लेखनी में भी काफी दम है। उन्हें अपने पिता हरिवंश राय बच्चन से यह विरासत में मिली है। अपनी प्यारी पोती आराध्या के चौथे जन्मदिन पर उन्होंने एक बहुत ही खूबसूरत कविता लिखी है।

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन के अभिनय, आवाज के साथ ही लेखनी में भी काफी दम है। उन्हें अपने पिता हरिवंश राय बच्चन से यह विरासत में मिली है। अपनी प्यारी पोती आराध्या के चौथे जन्मदिन पर उन्होंने एक बहुत ही खूबसूरत कविता लिखी है।
आप भी यह बात जरूर मानते होंगे कि किसी भी शख्स को अपने बच्चे से ज्यादा उनके बच्चे प्यारे होते हैं। कई मौकों पर अमिताभ बच्चन का भी अपने बेटे अभिषेक की बेटी आराध्या के प्रति खास प्रेम देखने को मिला है। उन्होंने आराध्या के लिए लिखी कविता को अपने ब्लॉग पर शेयर किया है।
अमिताभ बच्चन की कविता पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि इस बार आराध्या के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने प्रतीक्षा बंगले पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। यह पार्टी प्रिंसेस थीम पर बेस्ड थी। ऐश्वर्या राय ने लंदन में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के दौरान ही आराध्या के लिए जमकर शॉपिंग कर ली थी। इसमें उनकी बर्थडे ड्रेस भी शामिल थी।

