विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन बने टीआरपी के शहंशाह, सलमान के शो 'बिग बॉस 11' के बज गये बारह

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 14 Oct 2017 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 01:38 PM (IST)

बिग बॉस को अब और अधिक रोचक बनाने की ज़रूरत है। विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे, हिना ख़ान और सपना चौधरी ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन बने टीआरपी के शहंशाह, सलमान के शो 'बिग बॉस 11' के बज गये बारह
अमिताभ बच्चन बने टीआरपी के शहंशाह, सलमान के शो 'बिग बॉस 11' के बज गये बारह

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। पर्दा छोटा हो या बड़ा, शहंशाह तो एक ही है। अमिताभ बच्चन अब टीआरपी के शहंशाह भी बन गये हैं। बिग बी के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने ना सिर्फ़ सोनी टीवी पर सर्वाधिक टीआरपी हासिल की है, बल्कि केबीसी की वजह से सोनी लंबे समय के बाद नंबर वन पर पहुंच गया है।

वहीं कलर्स का शो 'बिग बॉस 11' लोकप्रियता की रेस में अभी भी पीछे है। इस शो को सलमान ख़ान होस्ट करते हैं। ग़ौरतलब है कि ज़ुबैर ख़ान जैसी रियल लाइफ़ कंट्रोवर्सी होने के बावजूद बिग बॉस 11 टॉप 5 में भी जगह नहीं बना सका, जबकि ज़ी टीवी के शो 'कुंडली भाग्य' ने दूसरा स्थान पक्का कर लिया है। ज़ी टीवी के ही शो 'कुमकुम भाग्य' को भी लोकप्रियता मिल रही है। ज़ी अनमोल पर प्रसारित होने वाले ज़ी टीवी के पुराने शो 'काला टीका' को भी अच्छे दर्शक मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन अगर जान लें ये सीक्रेट, तो आमिर ख़ान से नहीं लगेगा डर

कलर्स का शो 'खतरों केखिलाड़ी' ही ऐसा है, जिसे टॉप फाइव में जगह मिली है। इन सभी में सबसे बड़ा झटका 'बिग बॉस 11' को ही मिला है। सलमान ख़ान जैसा नाम जुड़ा होने के बाद भी शो की ये स्थिति चौंकाने वाली है। बता दें कि शो के लांच में सलमान से जब सितारों की लोकप्रियता को टीवी शोज़ से जोड़कर सवाल पूछा गया था तो सलमान ने कहा था कि टीवी पर अमिताभ बच्चन का ही राज रहेगा। सलमान की ये बात अब सही लग रही है। हालांकि बिग बी की चुनौती अधिक समय तक नहीं रहेगी, क्योंकि केबीसी जल्द ख़त्म होने वाला है। 

यह भी पढ़ें: आरुषि मर्डर केस पर बनीं ये फ़िल्में, अदालत ने लिख दिया नया क्लाइमैक्स

बिग बॉस को अब और अधिक रोचक बनाने की ज़रूरत है। विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे, हिना ख़ान और सपना चौधरी पर ख़ास तौर पर नज़र रहती है। इन खिलाड़ियों पर फ़िलहाल मनोरंजन देने का भार अधिक है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।