विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

31 Million के बाद 41 पर ही रूकेंगे अमिताभ बच्चन

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 10 Nov 2017 12:26 AM (IST)Updated: Mon, 13 Nov 2017 02:22 AM (IST)

अमिताभ बच्चन की फिल्म 102 नॉट आउट इस साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

31 Million के बाद 41 पर ही रूकेंगे अमिताभ बच्चन
31 Million के बाद 41 पर ही रूकेंगे अमिताभ बच्चन

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर यह बात जगजाहिर है कि वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक उनके फैंस को वो अपडेटेड रखते हैं। बिग बी को लेकर अच्छी ख़बर यह है कि ट्विटर पर उनके 31 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस बारे में खुद अमिताभ ने जानकारी दी है और यह भी बता दिया है कि अब अगला स्टॉप कितने पर होगा। 

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फेसबुक पर यह जानकारी दी है कि उनके ट्विटर पर 31 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस बात को शेयर करते हुए उन्होंने पत्नी जया बच्चन के साथ फोटोज़ को भी शेयर किया है जिसमें दोनों काफ़ी ख़ुश नज़र आ रहे हैं। अमिताभ ने दो फोटोज़ शेयर करते हुए यह भी लिखा है कि अब अगला स्टॉप 41 मिलियन रहेगा। इसके साथ उन्होंने यह भी लिखा कि पत्नी जब हां बोल दे तो चुप चाप मान लेना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: फिल्म 'शादी में जरूर आना' में छिपा है IAS बनने का राज़

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म 102 नॉट आउट है। इस फिल्म में अमिताभ ने 102 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाई है। वहीं, फिल्म में उनके बेटे का किरदार ऋषि कपूर निभा रहे हैं जो 75 वर्षीय व्यक्ति के रूप में नज़र आएंगे। तो इस प्रकार पर्दे पर तमाम तरह के किरदार निभा चुके अमिताभ बच्चन अब उम्र का शतक लगाने वाले हैं। अमिताभ का पर्दे पर ये सबसे उम्रदराज़ किरदार होगा। सालों से बिग बी पर्दे पर बूढ़ा होते रहे हैं, मगर इतना बूढ़ा पहली बार हो रहे हैं। पीकू, शमिताभ, तीन जैसी फ़िल्मों में अमिताभ ने तक़रीबन अपनी उम्र के किरदारों को जीया है, मगर 102 नॉट आउट में वो ख़ुद से लगभग 30 साल बड़ा किरदार निभा रहे हैं। ये फ़िल्म सौम्या जोशी के इसी नाम से आए एक गुजराती प्ले पर आधारित है। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।