विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेम्स बॉन्ड की 'स्पेक्टर' के साथ रिलीज होगा 'वजीर' का ट्रेलर

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 15 Nov 2015 09:05 AM (IST)

निर्देशक बिजोय नंबियार की फिल्म 'वजीर' अगले साल 8 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी लीड रोल्स में हैं। फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया जाएगा। 20 नवंबर को रिलीज होने जा रही जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म स्पेक्टर के साथ

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक बिजोय नंबियार की फिल्म 'वजीर' अगले साल 8 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी लीड रोल्स में हैं।

रणबीर का 'तमाशा' जारी, अब दीपिका को लेकर किया ये मजाक

फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया जाएगा। 20 नवंबर को रिलीज होने जा रही जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म स्पेक्टर के साथ इसका थिएट्रिकल ट्रेलर दिखाया जाएगा।

अमिताभ और फरहान पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आएंगे। बिग बी इस फिल्म में एक कश्मीरी पंडित के रोल में हैं जबकि फरहान एक एटीएस ऑफिसर का रोल कर रहे हैं।

विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी 'वजीर' को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि विधु और अभिजात जोशी ने फिल्म की कहानी लिखी है।

प्रीति जिंटा ने 'प्रेग्नेंट डॉल' रानी मुखर्जी के साथ ली सेल्फी