विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उस एक हादसे से अधूरी रह गई रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी

By rohitEdited By:
Published: Fri, 10 Oct 2014 09:24 AM (IST)Updated: Fri, 10 Oct 2014 09:33 AM (IST)

बॉलीवुड की सदाबहार और खूबसूरत अभिनेत्री रेखा का जब भी जिक्र होता है तो लोग अमिताभ बच्‍चन के साथ उनकी अधूरी प्रेम कहानी को जरूर

News Article Hero Image

बॉलीवुड की सदाबहार और खूबसूरत अभिनेत्री रेखा का जब भी जिक्र होता है तो लोग अमिताभ बच्‍चन के साथ उनकी अधूरी प्रेम कहानी को जरूर याद करते हैं। आज रेखा का जन्‍मदिन है तो हम बॉलीवुड की इस सदाबहार जोड़ी की फिल्‍मों और उनकी अधूरी प्रेम कहानी के बारे में आपको बताते हैं।

अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम बॉलीवुड की दुनिया में जोड़ियों की लिस्ट में काफी चर्चित नाम हैं। इन दोनों ने आखिरी बार यश चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सिलसिला' में एक साथ काम किया था पर क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'दो अनजाने' में अमिताभ और रेखा ने पहली बार साथ काम किया था।

अमिताभ बच्चन का साथ मिलते ही रेखा का फिल्मी करियर उड़ान भरने लगा मानो अमिताभ उनके लिए किस्मत की लॉटरी टिकट लेकर आए हों। मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में रेखा और अमिताभ की जोड़ी ने पहली बार शोहरत के आसमान को छुआ और फिर देखते ही देखते इस जोड़ी ने हिन्दी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया था।

हिन्दी सिनेमा की जोड़ियों की एक पुरानी आदत है कि पर्दे पर दिखाई गई प्रेम कहानी निजी जिंदगी की भी प्रेम कहानी बन जाती है। कुछ ऐसा ही अमिताभ-रेखा के बीच हुआ। जैसे-जैसे इन दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने लगी वैसे-वैसे ही निजी जिंदगी में भी इनका प्यार गहरा होता चला गया। दोनों की एक साथ की गई सुपरहिट फिल्में सुहाग, मि. नटवरलाल, गंगा की सौगंध, नमक हराम, खून पसीना और सिलसिला हैं।

अमिताभ पर अपने हुस्न का जादू चलवाने के लिए रेखा ने खुद को पूरी तरह बदल दिया था। बतौर अभिनेत्री पहली हिंदी फिल्म 'सावन भादो' में मोटी सी दिखने वाली रेखा, अमिताभ से प्यार के बाद काफी बोल्ड दिखने लगी थीं। इन दोनों के चाहने वाले आज भी फिल्म 'सिलसिला' में दिखाई गई अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी को याद करते हैं। फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद फिल्मी दुनिया के दो परिंदों की सच्ची प्रेम कहानी का अंत हो गया था। आज भी यह बात राज ही है कि फिल्म 'कुली' के दौरान हुई घटना के बाद ऐसा क्या हो गया था जो अमिताभ और रेखा को एक-दूसरे का साथ छोड़ना पड़ा।

पढ़ें: ये पांच फिल्‍म स्‍टार थे रेखा के दीवाने

क्लिक करके जानिए, रेखा ने क्‍यों की थी मुकेश से शादी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।