विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नच बलिए' के लिए हां करके वादे से मुकरी अमृता सिह!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 20 Mar 2015 01:44 PM (GMT+05:30)

चर्चा है कि अमृता सिंह से भी एक सेलेब्रिटी डांस शो के निर्माताओं ने शो में जज बनने के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। चर्चा है कि अमृता सिंह से भी एक सेलेब्रिटी डांस शो के निर्माताओं ने शो में जज बनने के लिए बात की थी। पहले अमृता ने निर्माताओं को इस बात के लिए हां कर दी थी लेकिन बाद में आखिरी समय में वे इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गईं।

'नच बलिए 7' में नज़र आएगी टीवी की ये हॉट जोड़ी!

सूत्र ने बताया, 'अमृता सिंह बॉलीवुड में कम ही मौकों पर नज़र आती हैं। शो मेकर्स की सोच थी कि अमृता को डांस शो में बतौर जज देखना ऑडियंस के लिए एक अच्छा अनुभव रहेगा। मेकर्स के साथ उनकी बात भी चल रही थी। उन्होंने इस बात के लिए इंट्रेस्ट भी दिखाया था। मगर बाद में तय किया कि वो इस मामले में आगे नहीं बढ़ेंगी।'

'नच बलिए' में भी साथ होंगे करिश्मा-उपेन!

अमृता हाल ही में बॉलीवुड फिल्म '2 स्टेट्स' (2014) और फिल्म 'औरंगजेब' (2013) में नज़र आई थीं। सूत्र ने बताया, 'हो सकता है कि अमृता ने यह सोचकर शो करने से मना कर दिया हो कि वो रियलिटी शो पर होने वाले ड्रामे को शायद संभाल न पाए। इसलिए उन्होंने मेकर्स को बोल दिया कि वो यह शो नहीं कर पाएंगी।'

एक्ट्रेस से इस बारे में बात नहीं हो सकी।
इस बार मेकर्स इस कोशिश में हैं कि शो में सारे जज नए हो। नच बलिए के पिछले दो सीजन में फिल्ममेकर साजिद खान, कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जज बने थे। खबर तो यह भी थी कि मेकर्स इस बार इस बार फरहान अख्तर और ऐश्वर्या राय बच्चन के पास भी पहुंचे थे, मगर उन्होंने मना कर दिया।

'नच बलिए' में पति के साथ नज़र आ सकती हैं मैरी कॉम!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।